
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
Fat to Fit: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर बोनी कपूर ने 69 की उम्र में 26 किलो वज़न घटाकर सबको हैरान कर दिया है. बोनी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसके बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं बल्कि इसके पीछे का सीक्रेट भी जानने के लिए बैचेन हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा कौन सा फार्मूला अपनाया जिसके बाद उनका इतना वेट लूज़ हो गया.
बोनी कपूर ने ऐसे किया वेट लूज़
वजन घटाने के लिए बोनी कपूर ने कोई बहुत ज्यादा मेहनत नहीं की. बस अपने लाइफस्टाइल को चेंज किया. सुबह नाश्ते में उन्होंने ताजा फलों का जूस लिया और ज्वार के आटे की रोटी. वहीं रात को डिनर में खाने के बजाय सूप लिया. डायरेक्टर ने बताया कि वो किसी वर्कआउट पर निर्भर नहीं हैं. बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से वज़न को कम कर रहे हैं.
बता दें, बोनी ने न केवल वजन घटाया, बल्कि हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया, जिससे उनके बाल घने और स्टाइलिश हो गए. बोनी ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को इस ट्रांसफॉर्मेशन की प्रेरणा बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की पेंटिंग के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “मेरी इंस्पिरेशन मेरी जान है. उनके विचार हमेशा मेरे साथ हैं.
बोनी ने बताया कि श्री हमेशा कहती थीं बाल ट्रांसप्लांट करवाओ और वज़न घटाओ. लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें उलटी सलाह दी कि गंजे लोग भाग्यशाली होते हैं. इस वजह से मैं कुछ वक्त तक गंजा रहा. लेकिन फिर आखिरकार मैंने हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया. 3 दिनों में मैंने 6,000 बाल लगवा लिए.
बोनी ने अपने भाई अनिल कपूर को भी प्रेरणा माना, जो 68 साल की उम्र में भी फिट और यंग दिखते हैं. बोनी ने कहा, “मुझे अनिल से कॉम्पिटिशन करना है और उनसे एक कदम आगे रहना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.