वजन घटाने के बाद बोनी कपूर को आई पत्नी श्रीदेवी की याद, बोले- वो हमेशा कहती थी...

69 वर्षीय बोनी कपूर ने हाल ही में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है जिसमें उन्होंने अपना लगभग 14 किलो वेट कम किया है. ऐसे में उन्होंने श्री देवी की वो बात याद आ रही है.

Published date india.com Updated: December 24, 2024 9:54 AM IST
fat to fit boney kapoor remember his wife sri devi after loosing his weight
fat to fit boney kapoor remember his wife sri devi after loosing his weight

बोनी कपूर ने हाल ही में अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के प्रति अपने प्यार का इजहार किया. वो अक्सर बोनी को वेट लूज़ करने के लिए कहती थीं. अब 14 किलो वजन कम करने के बाद, उन्हें अपनी पत्नी की याद आ रही है. फिल्मेकर ने बताया कि अगर वो आज जिंदा होती तो ये देखकर काफी खुश होतीं. बोनी ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरी पत्नी अभी भी मेरे आस-पास हैं और मुझे प्रेरित कर रही हैं.” हाल ही में एक कार्यक्रम में, बोनी ने बताया कि इतने सालों के बाद अपने लुक में चेंज करने के लिए उन्हें किस बात ने प्रेरित किया. फिल्म निर्माता ने कहा, “यह सब तब शुरू हुआ जब मैंने अपना वजन कम करना शुरू किया. 13-14 किलो वजन कम करने के बाद मैंने सोचा कि अब बहुत अच्छा दिख रहा हूं. ‘ मैं 94-95 किलो वजन कम कर चुका हूं. मेरी लंबाई को देखते हुए, मेरा वजन लगभग 87-88 होना चाहिए. मुझे अभी भी लगभग 8-9 किलो वजन कम करना है. ”

उन्होंने कहा, “जब मैंने तू झूठी मैं मक्का की शूटिंग की, उस समय मैंने अपना वजन भी नहीं घटाया था. उस शूटिंग के दौरान ही मैंने वेट लूज़ करने का फैसला किया. जब भी मैं स्क्रीन पर खुद को देखता था, तो मुझे अपना फिजिक्स पसंद नहीं आता था. लेकिन फिर भी मुझे लगा कि मैं वैसा नहीं दिख रहा था जैसा मैं स्क्रीन पर दिखना चाहता था. बस वहीं से मैंने सोचा कि अब वेट लूज़ करने का वक्त आ गया है.

fat to fit boney kapoor remember his wife sri devi after loosing his weight

fat to fit boney kapoor remember his wife sri devi

श्री देवी को दिया क्रेडिट
बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी को इस बात का क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा, “इसके बीज मेरी पत्नी ने बोए थे. वह हमेशा मुझसे वजन कम करने के लिए कहती थी. वह खुद भी हेल्थ को लेकर काफी जागरूक रहती थी. मैं उसके साथ टहलने जाता था. मैं उसके साथ जिम जाता था.”

डाइट का बहुत ध्यान रखती थी
“वह (श्रीदेवी) अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखती थी कि कब क्या खाना है, क्या नहीं खाना है. मैंने भी ऐसा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया. पिछले दो सालों से, टीजेएमएम (TJMM) के बाद, जब मैंने खुद को देखा, तो मुझे लगा कि मुझे ऐसा करना चाहिए और मेरे बच्चे भी चाहते थे कि मैं और भी ज़्यादा चुस्त, दुबला और बेहतर दिखूं. बेशक, स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी मुझे ऐसा करने की ज़रूरत थी. आज मैं 69 साल का हो गया हूं. मुझे ऐसा करने की सख्त जरूरत थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.