The Family Man 2 से लेकर 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' तक, फरवरी के महीने में OTT पर आएंगी ये जबरदस्त फिल्में

Web Series And Films Release On OTT This February: फरवरी में कई सारी फिल्में और बेहतरीन वेब सीरीज OTT पर आने वाली हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट.

Updated: February 1, 2021, 4:55 PM IST

Web Series And Films Release On OTT This February: 2020 के बाद साल 2021 में भी OTT का बोलबाला रहेगा. कई सारी बड़ी सीरीज और फिल्में इस महीने आने वाली हैं जिसका इंतजार फैंस कई महीनों से कर रहे थे. मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड सीरीज द फैमिली मैन 2 समेत कई सारी बड़ी फिल्में और सीरीज OTT पर दर्शकों का मनोरजंन करेंगी. ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज पर जो आने वाले दिनों में आप देख सकते हैं.

1. द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2)
अमेजन प्राइम पर 12 फरवरी को मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) की द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2)  अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर आने वाली हैं. हालांकि इसपर थोड़ी सी अलग राय भी है. दरअसल तांडव (Tandav) और मिर्जापुर (Mirzapur) की वजह से विवाद उठे हैं उस वजह से शायद इस सीरीज को थोड़ी देर से पर्दे पर लाया जाएगा. लेकिन उम्मीद है कि इसकी धमाकेदार वापसी होगी.

When is the family man 2 releasing, the family man 2 release date, the family man, the family man 2, manoj bajpayee in the family man 2, the family man 2 poster, the family man 2 on amazon prime 2

2. द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl on the Train)
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl on the Train)  26 फरवरी को नेटफ्लिक्स (Netfix) पर आएगी. यह फिल्म मई 2020 में थियेटर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसकी रिलीज टलती गई.  बात दें कि  हॉलीवुड थ्रिलर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (The Girl on the Train) की एक आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जो इसी नाम की पाउला हॉकिन्स की 2015 बेस्टसेलर किताब पर आधारित है.

The Girl On The Train Teaser

The Girl On The Train Teaser

3. ब्रोकन बट ब्यूटीफुल- 3 (Broken But Beautiful-3)
ALTBalaji और ZEE5 की बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानी – ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (Broken But Beautiful) का तीसरा सीजन भी इसी महीने वाला है. बता दें कि इसमें तीसरे सीज़न, की प्रमुख जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidhartha Shukla) और सोनिया राथे (Sonia Rathe) की जोड़ी दर्शको को देखने को मिलेगी.

4.ब्लिस (Bliss)
अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर ब्लिस (Bliss) नाम की बेहद रोमांचित सीरीज आने वाली है. इसमें दो दुनिया को दिखाया जाएगा, इस फिल्म में एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है जिसकी जिंदगी एक अजीबो-गरीब महिला से मिलकर पूरी तरह बदल जाती है. ऐसे में हॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों के लिए ये सीरीज बेहद खास रहेगी.

5. लाहौर कॉन्फिडेंशियल (Lahore Confidential)
जी5 (Zee 5) की लाहौर कॉन्फिडेंशियल (Lahore Confidential) जल्द ही आपके सामने आएगी. लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ (Lahore Confidential) एक रोमांस, थ्रिल, एक्शन से भरपूर सीरीज होगी. इसे 4 फरवरी को जी 5 (Zee 5) पर रिलीज होगी. इसमें करिश्मा तन्ना, रिचा चड्ढा और अरुणोदय सिंह दिखाई देने वाले हैं.

6.हैलो जी (Hello Ji)

हैलो जी 1 फरवरी को अल्ट बालाजी (Alt Balaji) पर स्ट्रीम होने वाली है. ये एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है. सीरीज में कुछ लड़कियों की कहानी दिखाई जाने वाली है, जो पैसे कमाने के लिए अपना सेक्स कॉलसेंटर शुरू करती हैं और पैसे लूटती हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.