फिरोज खान पुण्यतिथि: फिरोज खान की एंट्री पर पाकिस्तान में लगा था बैन, मुमताज से करना चाहते थे शादी

Feroz Khan Death Anniversary: बॉलीवुड में अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर रहे फिरोज खान को पहला काउब्वॉय कहा जाता है.

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Published: April 27, 2023, 7:37 AM IST

Feroz Khan Death Anniversary: फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर 1939 कर्नाटक के मैसूर में हुआ था. उनके पिता अफगान‌िस्‍तान से यहां आकर बसे थे. उनका मूल घर अफगानिस्तान के तनोली, गजनी में था. जबकि उनका मां का घर इरान में था. कई देशों की सभ्यता लिए इस अभिनेता को इनकी दबंगई के लिए जाना जाता था. बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर रहे अभिनेता फिरोज खान को हिंदी सिनेमा का पहला काउब्वॉय कहा जाता है. फिरोज खान ने अपने फिल्मी करियर में चॉकलेटी हीरो से लेकर खूंखार खलनायक तक के रोल किए थे. आज 27 अप्रैल को फिरोज खान की पुण्यतिथि है. ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खात बातें.

रियल लाइफ में ऐसे थे फिरोज खान

फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर फिरोज खान रियल लाइफ में बहुत इमोशनल और शांत व्यक्ति थे. अपने आखिरी दिनों में जब वो कमजोर हुआ करते थे, ऐसे में भी वो परिवार के प्रत्येक सदस्य का अभिवादन करने के लिए अपनी कुर्सी से उठ जाते थे, चाहे वह कितना भी बूढ़ा या छोटा क्यों न हो. फिरोज खान के साथ काम करने के लिए कभी किसी एक्ट्रेस ने ना नहीं कहा. जब हेमा मालिनी एक अफगानी महिला की भूमिका निभाने से हिचकिचा रही थी, फिरोज के निर्देशन में बनी ‘धर्मात्मा’ में काम के 20 मिनट बाद ही वो बड़ी आसानी से अपना रोल करती हैं.

पाकिस्तान में कर दिए गए थे ब्लैकलिस्ट

2006 में फिरोज खान फिल्म ‘ताज महल’ का प्रमोशन करने के लिए पाकिस्तान गए थे. बताया जाता है कि पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था. रिपोर्ट में कहा गया था कि फिरोज खान ने एक पाकिस्तानी सिंगर की बेइज्जती के साथ ही पाकिस्तान की आलोचना की थी. कहा जाता है कि फिरोज खान ने खुद को एक प्राउड इंडियन बताते हुए पाकिस्तान की काफी आलोचना की थी. जिसकी वजह से उन्हें पाकिस्तान में आने से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था.

शादीशुदा सुंदरी से की शादी

फिल्मों में आने के 5 साल बाद फिरोज खान ने तलाकशुदा और एक बेटी की मां सुंदरी से शादी की. दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी. शादी के कुछ साल बाद दोनों के दो बच्चे फरदीन और लैला खान हुए. कहा जाता है कि शादी और दो बच्चों का पिता होने के बाद भी फिरोज खान एक एयर होस्टेस पर अपना दिल हार बैठे थे. उनके इस रिश्ते से उनके घर पर झगड़े होने लगे. जिसके बाद वह बीबी-बच्चों को छोड़कर बेंग्लुरु में लिव-इन में रहने लगे थे.

मुमताज से करना चाहते थे शादी

फिरोज खान ने नागिन, अपराध और मेला जैसी फिल्मों में मुमताज के साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। खबरें ये थीं कि मुमताज से फिरोज खान शादी करना चाहते थे, हालांकि ऐसा नहीं हुआ. मुमताज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब बॉलीवुड में फिरोज खान का स्टारडम टॉप पर था, तब उस दौर की हर एक्ट्रेस उनके साथ काम करना चाहती थी. ऐसा भी कहा जाता था कि बहुत सारी एक्ट्रेसेस के साथ फिरोज खान का अफेयर था। हालांकि बाद में फिरोज ने खुद अफेयर वाली बात का खंडन किया था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.