Feroz Khan Kept His Cancer Secret on Akshay Kumar: बॉलीवुड हिंदी फिल्म के एक्टर फिरोज खान 1970-80 के दशक के सबसे बड़े चेहरा के रूप में उभर के सामने आये थे. फिल्मों में कहीं वो एक सुंदर हीरो की भूमिका में हैं तो कहीं खूंखार विलेन के किरदार में. दोनों हीं कैरेक्टर में फिरोज खान जान डाल देते थे. हालांकि कुछ समय बाद वो फिल्मों में दिखना कम हो गए थे. लिहाजा साल 2009 में उनका निधन हो गया और उनको अंतिम बार अनीश बज्मी की फिल्म वेलकम में देखा गया था, जिनमें उन्होंने आरडीएक्स की भूमिका निभाई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे वो कैंसरे से जूझ रहे थे और ये बात उन्होंने सेट पर किसी से शेयर नहीं की थी.
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशक और स्क्रीनराइटर अनीश बज्मी ने हाल ही में लेहरन रेट्रो के साथ बातचीत करते हुए फिरोज खान के बारे में कई दिलचस्प और हैरान कर देने वाले खुलासे किये हैं. अनीश बज्मी ने बताया कि फिरोज ने उन्हें डिनर पर इन्वाइट किया था, जिसमें उनके बेटे फरदीन खान भी शामिल थे. ‘मैं हमेशा से उनका फैन था. मैंने फिरोज की सभी फिल्में देखी थीं. मुझे उनके कई डायलॉग याद थे. उन्होंने कहा ‘अनीस, तुम्हें यह सब याद है?’ मैंने उनसे कहा कि आपने बहुत बढ़िया काम किया है और मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं.
बॉलीवुड के बड़े सितारों में एक फिरोज को फिल्म वेलकम के समय अपनी इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चल चुका था, लेकिन उन्होंने इतनी बड़ी बात किसी को नहीं बताया. साल 2009 में 69 साल की उम्र में फेफड़ों के कैंसर से लड़ते हुए फिरोज का निधन हो गया. अनीस ने बताया कि फिरोज वेलकम में काम करने को लेकर बिलकुल भी एक्साइटेड नहीं थे, लेकिन मेरी जिद के वजह से वो मान गए थे.
अनीस ने आगे बात करते हुए बताया कि ‘मैंने सोचा कि उदय शेट्टी और मजनू शेट्टी का बॉस फिरोज खान के अलावा और कौन हो सकता है? लेकिन उस समय वह काम नहीं कर रहे थे. मुझे लगता है कि उन्हें तब अपनी बीमारी के बारे में कुछ संकेत मिले थे. वह बस यही कह रहे थे कि वह यह काम नहीं करना चाहते, बहाने बना रहे थे लेकिन मैं अड़ा था कि आपको यह करना ही होगा. और किसी तरह वह मान गए. वह भूमिका बहुत बड़ी नहीं थी. वे सिर्फ चार दृश्य और क्लाइमेक्स थे. लेकिन उनकी शख्सियत के कारण यह भूमिका बड़ी हो गई.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.