'देवदास' को याद कर इमोशनल हुई माधुरी, शाहरुख ने कहा, मार डाला

2002 में रिलीज हुई थी देवदास.

Published date india.com Published: July 12, 2018 10:46 PM IST
'देवदास' को याद कर इमोशनल हुई माधुरी, शाहरुख ने कहा, मार डाला

मुंबई: संजय लीला भंसाली की खूबसूरत फिल्म ‘देवदास’ के 16 साल पूरे होने पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने, शाहरूख खान और फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रेया घोषाल ने अपनी खुशी जाहिर की है.

2002 में बनी इस फिल्म में चन्द्रमुखी की भूमिका निभाने वाली माधुरी ने फिल्मांकन के दौरान ली गयी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है कि यह उनके दिल के बहुत करीब है. माधुरी ने फिल्म में शाहरुख, ऐश्वर्या राय, जैकी श्राफ जैसे अभिनेताओं के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

शाहरुख ने भी माधुरी के ट्वीट को री-ट्वीट कर ‘मार डाला’ गीत पर उनकी प्रस्तुति को याद किया है. शाहरुख ने लिखा है, आप हमेशा हमारे दिलों के करीब रहेंगी. आप ही हैं जिसने मार डाला.’

फिलहाल अमेरिका में मौजूद श्रेया घोषाल ने भी इस अवसर पर अपनी खुशी साझा की है. शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के देवदास उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. अपने समय की यह सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म थी. इसके निर्माण पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है. फिल्म की शूटिंग के दौरान 700 से ज्यादा लाइटमैन और 42 जेनरेटर का इस्तेमाल किया गया था.

आलिया ने कर ही दिया प्यार का इजहार, रणबीर के लिए गाया ये रोमांटिक गाना!!

फिल्म में शाहरुख के दोस्त चुन्नीलाल की भूमिका जैकी श्राफ ने निभाई है. उनसे पहले यह रोल गोविंदा, सैफ अली खान और मनोज वाजपेयी को ऑफर किया गया था. देवदास को टाइम मैगजीन ने शताब्दी की 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल किया था. इस फिल्म का एक गाना सिलसिला ये चाहत का इतना लोकप्रिय हुआ था कि चेज और स्टेटस की संगीतकार जोड़ी ने अपने गाने ईस्टर्न जाम की धुन इसी पर तैयार की थी. स्नूप डॉग का गाना स्नूप डॉग मिलेनियर का संगीत भी इसी से प्रभावित है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.