'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांघी ने IMDb 2020 रैंकिंग में मारी बाजी, मिर्जापुर की 'माधुरी' भी लिस्ट में शामिल

IMDb 2020 Ranking: 'दिल बेचारा' में काम कर चुकीं अभिनेत्री संजना सांघी आईएमबीडी की सूची में टॉप पर अपनी जगह बनाई है.

Published: December 5, 2020, 8:58 AM IST

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस साल आई फिल्म ‘दिल बेचारा’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री संजना सांघी आईएमडीबी (IMDb) की सूची में टॉप पर अपनी जगह बनाई है. संजना को उन अभिनेत्रियों में शामिल किया गया है, जिन्होंने इस साल फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में बेहतर प्रदर्शन किया है. यह सूची गुरुवार को जारी की गई. संजना इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने ‘थैंक यू’ नोट भी शेयर किया है.

संजना के बाद सूची में ‘मिर्जापुर 2’ में ‘माधुरी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ईशा तलवार हैं. साथ ही लिस्ट में हर्षिता गौर, स्वस्तिका मुखर्जी और आहना कुमरा जैसी अभिनेत्रियों का भी नाम शामिल है. ‘स्कैम 1992 : द हर्षद मेहरा स्टोरी’ की श्रेया धनवंतरी इस लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं. उनके अलावा, लिस्ट में तृप्ति डिमरी, जयदीप अहलावत, निथ्या मेनन और निहारिका लायरा दत्त भी शामिल हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Isha Talwar (@talwarisha)

आईएमबीडी प्रो स्टार मीटर रैंकिंग्स से प्राप्त आंकड़ों के इस्तेमाल से यह सूची बनाई जाती है, जो वास्तव में मासिक तौर पर आईएमबीडी विजिटर्स के बीस करोड़ से अधिक पेज व्यूज पर आधारित होते हैं.

इनपुट- एजेंसी

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.