Independence Day: संभल कर रहना! मोर्चे पर डट गई है 'पलटन', मिलकर कहें सब वंदे मातरम

'पलटन ओ पलटन, तेरे लिए लाए हम तन मन..'.

Published date india.com Updated: August 14, 2018 8:59 AM IST
Independence Day: संभल कर रहना! मोर्चे पर डट गई है 'पलटन', मिलकर कहें सब वंदे मातरम

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर जे.पी. दत्ता की फिल्म पलटन का पहला गाना रिलीज हो गया है. गाने के बोल हैं, ‘पलटन ओ पलटन, तेरे लिए लाए हम तन मन..’. इस गाने में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, हर्षवर्धन राणे, गुरमीत चौधरी आदि नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने बहुत पसंद किया था.  फिल्म की कहानी देश पर मर मिटने वाले जवानों की कहानी है. बता दें, जे.पी दत्ता, 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध को एक ‘विश्वासघात’ मानते हैं. दत्ता ने यह जवाब भारत-चीन युद्ध को लेकर फिल्म बनाने पर दिया था. दत्ता ने कहा, “चीन ने हमसे केवल 1962 में युद्ध किया था, लेकिन जब आप युद्ध के बारे में जानेंगे तो आपको एहसास होगा कि यह युद्ध नहीं था. दत्ता साहेब ने कहा ”चीन ने शाम पांच बजे भारतीय सीमा पर हमला किया और दो घंटे में 600 भारतीय सैनिकों का नरसंहार कर दिया. इसलिए यह एक प्रकार का युद्ध नहीं है, जहां आपको लड़ने के लिए बराबर का मौका दिया जाता है, इसलिए मैं इसे युद्ध नहीं मानता हूं…यह एक प्रकार का विश्वासघात था.” जल्द ही दत्ता की 1962 के भारत-चीन युद्ध पर बेस्ड फिल्म पलटन जल्द ही रिलीज होने वाली है.

बार्डर जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले दत्ता ने कहा, “यह एक प्रकार का विश्वासघात था, क्योंकि जब माओत्से तुंग कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के चेयरमैन बने, तो भारत पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाईना को मान्यता देने वाला पहला देश था. भारत पहला देश था जिसने संयुक्त राष्ट्र संघ को कहा था कि चीन को विश्व निकाय का हिस्सा बनाए.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रिफ्यूजी(2000) से अभिषेक बच्चन को हिंदी फिल्म सिनेमा में लॉन्च करने वाले दत्ता ने कहा कि जब वह ‘पलटन’ की कास्टिंग कर रहे थे, तो उन्होंने एक बार फिर अभिषेक बच्चन को फिल्म में लेने के लिए सोचा, लेकिन फिल्म में काम करने के लिए कथित रूप से वादा करने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी.पलटन’ में जैकी श्रॉफ, लव सिन्‍हा, सिद्धांत कपूर, ऐशा गुप्‍ता, सोनल चौहान, दीपिका कक्‍कड़ और मोनिका गिल भी नजर आएंगे. यह फिल्‍म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.