Filmfare 2020: 65वें ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 (65th Amazon Filmfare Awards 2020) की सदाएं फिलहाल हर जगह गूंज रही है. कई फिल्मों ने इस अवार्ड सेरेमनी में अपनी धाक जमाने में कामयाबी पाई वहीं कुछ ऐसी भी फिल्में रहीं जिसे इस सम्मान के लायक नहीं समझा गया. इस बार का फिल्फेयर कई मायनों में खास रहा है. पिछले कई सालों से मुंबई में आयोजित हो रहे फिल्मफेयर का मंच इस बार आसाम में सजाया गया. बॉलीवुड के सबसे बड़े अवार्ड फंक्शन में कई सितारों ने अपने पर्फॉर्मन्सेस से समा बांध दिया वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ ने अपने नाम कई अवार्ड दर्ज किए. करण जौहर और विक्की कौशल ने इस रंगीन शाम में होस्टिंग कर दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं अक्षय कुमार से लेकर कार्तिक आर्यन ने अपने डांस मूव्स से माहौल को चार्ज कर दिया. यही नहीं सितारों से सजी इस शाम में माधुरी दीक्षित से लेकर आलिया भट्ट तक ने मंच से अपने हुस्न बिखेरे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.