Filmfare Awards Nomination 2024: 'एनिमल' को मिले सबसे ज्यादा नामांकन, SRK ने मारी बाजी- देखें लिस्ट

69th Filmfare Awards Nominations: फिल्मफेयर अवार्ड्स की इस नॉमिनेशन अनाउंसमेंट के साथ खबर आई है कि सितारों से सजी इस महफिल का आयोजन इस साल मुंबई में नहीं बल्कि किसी और जगह किया जायेगा

Published date india.com Updated: January 16, 2024 1:32 PM IST
Filmfare Awards Nomination 2024: 'एनिमल' को मिले सबसे ज्यादा नामांकन, SRK ने मारी बाजी- देखें लिस्ट

Filmfare Awards Nominations: फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें एडिशन के लिए नॉमिनेशन लिस्ट अनाउंस कर दी गई है. जिसमें साल 2023 की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का नाम मौजूद है दिलचस्प बात ये है कि पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने वाले बादशाह ‘शाहरुख खान’ को उनकी दो फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है. इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) से लेकर ’12वीं फेल’ (12th Fail) तक को अलग अलग कैटेगिरी में नॉमिनेशन हासिल हुए हैं. इसी के साथ आइए जानते हैं फिल्मफेयर अवार्ड्स की पूरी लिस्ट में किन-किन फिल्मों और स्टार्स का नाम शामिल है.

फिल्मफेयर अवार्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट

बेस्ट फिल्म

. 12वीं फेल
. एनिमल
.जवान
.ओह माय गॉड 2
.पठान
.रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट डायरेक्टर

.अमित राय (OMG 2)
.एटली (जवान)
.करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
.संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
.सिद्धार्थ आनंद (पठान)
.विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

.12वीं फेल (विधु विनोद चोपड़ा)
.भीड़ (अनुभव सिन्हा)
.फ़राज़ (हंसल मेहता)
.जोरम (देवाशीष मखीजा)
.सैम बहादुर (मेघना गुलज़ार)
.थ्री ऑफ अस (अविनाश अरुण धावरे)
.ज़्विगाटो (नंदिता दास)

बेस्ट एक्टर मेल लीड

.रणबीर कपूर (एनिमल)
.रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
.शाहरुख खान (डंकी)
.शाहरुख खान (जवान)
.सनी देओल (द ब्रिज 2)
.विक्की कौशल (सैम बहादुर)

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स

अभिषेक बच्चन (घूमर)
.जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)
.मनोज बाजपेयी (जोरम)
.पंकज त्रिपाठी (ओएमजी 2)
.राजकुमार राव (भीड़)
.विक्की कौशल (सैम बहादुर)
.विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल)

.आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
.भूमि पेडनेकर (थैंक्यू फॉर कमिंग)
.दीपिका पादुकोण (पठान)
.कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
.रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)
.तापसी पन्नू (डंकी)

बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स

.दीप्ति नवल (गोल्डफिश)
.फातिमा सना शेख (धक धक)
.रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)
.सैयामी खेर (घूमर)
.शहाना गोस्वामी (ज़्विगाटो)
.शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)

.आदित्य रावल (फ़राज़)
.अनिल कपूर (एनिमल)
.बॉबी देओल (एनिमल)
.इमरान हाशमी (टाइगर 3)
.तोता रॉय चौधरी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
.विक्की कौशल (डंकी)

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)

.जया बच्चन (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
.रत्ना पाठक शाह (धक धक)
.शबाना आज़मी (घूमर)
.शबाना आज़मी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
.तृप्ति डिमरी (एनिमल)
.यामी गौतम (ओएमजी 2)

बेस्ट लिरिक्स

अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते-जरा हटके जरा बचके)
अमिताभ भट्टाचार्य (तुम क्या मिले- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
गुलज़ार (इतनी सी बात- सैम बहादुर)
जावेद अख्तर (निकले थे कभी हम घर से- डंकी)
कुमार (चलेया- जवान)
सिद्धार्थ- गरिमा (सतरंगा- एनिमल)
स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह (लुट्ट पुट गया- डंकी)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम

एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)
डंकी (प्रीतम)
जवान (अनिरुद्ध रविचंदर)
पठान (विशाल और शेखर)
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (प्रीतम)
तू झूठी मैं मक्कार (प्रीतम)
ज़रा हटके ज़रा बचके (सचिन-जिगर)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)

अरिजीत सिंह (लुट्ट पुट गया- डंकी)
अरिजीत सिंह (सतरंगा- एनिमल)
भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
शाहिद माल्या (कुदमयी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
सोनू निगम (निकले थे कभी हम घर से- डंकी)
वरुण जैन, सचिन-जिगर, शादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी (तेरे वास्ते फलक- जरा हटके जरा बचके)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)

दीप्ति सुरेश (अरारारी रारो-जवान)
जोनिता गांधी (हे फिकर- 8 ए एम मेट्रो)
शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)
शिल्पा राव (चलेया-जवान)
श्रेया घोषाल (तुम क्या मिले-रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
श्रेया घोषाल (वे कमलेया- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट स्टोरी

अमित राय (ओएमजी 2)
अनुभव सिन्हा (भीड़)
एटली (जवान)
देवाशीष मखीजा (जोरम)
इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
करण श्रीकांत शर्मा (सत्यप्रेम की कथा)
पारिजात जोशी और तरूण डुडेजा (धक धक)
सिद्धार्थ आनंद (पठान)

बेस्ट स्क्रीनप्ले

अमित राय (ओएमजी 2)
इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
ओंकार अच्युत बर्वे, अर्पिता चटर्जी और अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस)
संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा और सुरेश बंडारू (एनिमल)
श्रीधर राघवन (पठान)
विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट डायलॉग

अब्बास टायरवाला (पठान)
अमित राय (ओएमजी 2)
इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
सुमित अरोड़ा (जवान)
वरुण ग्रोवर और शोएब जुल्फी नज़ीर (थ्री ऑफ अस)
विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर

आलोकानंद दासगुप्ता (थ्री ऑफ अस)
हर्षवर्द्धन रामेश्वर (एनिमल)
कारेल एंटोनिन (अफवाह)
केतन सोढ़ा (सैम बहादुर)
संचित बल्हारा, अंकित बल्हारा (पठान)
शांतनु मोइत्रा (12वीं फेल)
तापस रेलिया (गोल्ड फिश)

बेस्ट सिनेमैटोग्रॉफी

अमित रॉय (एनिमल)
अविनाश अरुण धावरे आईएससी (थ्री ऑफ अस)
जी.के. विष्णु (जवान)
मानुष नंदन आईएससी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
प्रथम मेहता (फ़राज़)
रंगराजन रामबद्रन (12वीं फेल)
सचिथ पॉलोज़ (पठान)

आपको बता दें कि 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स की इस नॉमिनेशन लिस्ट में पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीतने वालों का नाम शामिल है. इसी के साथ इस इवेंट के बारे में बात करें तो हर साल इसका आयोजन मुंबई में होता था लेकिन साल 2024 में ये अवार्ड्स शो गुजरात के गांधीनगर में होगा .

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.