
Neha Singh
Nothing to say... more to understand ... और पढ़ें
आज है शुक्रवार यानी फ़िल्मी फ्राइडे. आज के दिन का इंतज़ार फ़िल्मी फैन्स बेसब्री से करते हैं. आज बॉक्स ऑफिस पर फिल्में रिलीज़ होती हैं. शुक्रवार का इंतज़ार ना केवल फैन्स बल्कि फ़िल्मी सितारे भी करते हैं. आज के दिन कई स्टार्स की किस्मत खुल जाती है तो कईयों का दिल टूट जाता है. खैर, आपको बता दें आज रिलीज़ हुई हैं 3 फिल्में. जी हां, बॉक्स ऑफिस पर आज भीड़ रही हैं ‘करीब करीब सिंगल’, ‘शादी में ज़रूर आना’ और ‘द हाउस नेक्स्ट डोर’. फिल्म देखने से पहले जान लें उनके बारे में
करीब करीब सिंगल
इरफ़ान खान और पार्वती स्टारर इस फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को डायरेक्ट किया है तनूजा चंद्रा ने. फिल्म कहानी है जया और योगी की जो ऑनलाइन डेटिंग एप के ज़रिये मिलते हैं और एक एडवेंचर ट्रिप पर निकल जाते हैं. ट्रिप ख़त्म होने के बाद दोनों की फीलिंग एक-दूसरे के लिए बहुत बदल जाती है.
शादी में ज़रूर आना
राजकुमार राव और कृति खरबंदा की ये फिल्म भी रोमांटिक कॉमेडी है जिसे डायरेक्ट किया है रत्ना सिन्हा ने. फिल्म में सत्येन्द्र और आरती की कहानी बताई गयी है जिनकी अरेंग मैरिज होने वाली है. दोनों मिलते हैं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शादी की रात आरती अपने सपनो को पूरा करने के लिए भाग जाती है. वक़्त एक बार फिर दोनों को सालों बाद आमने-सामने खड़ा कर देता है.
द हाउस नेक्स्ट डोर
द हाउस नेक्स्ट डोर एक हॉरर फिल्म है जिसे डायरेक्ट किया है मिलिंद राव ने. फिल्म में सिद्धार्थ और जेरेमिया मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म तमिल, हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है. फिल्म कहानी है एक अच्छे और खुश कपल की जो अपनी ज़िन्दगी को एन्जॉय कर रहे हैं. एक दिन उनके पड़ोस में कोई रहने आता है और उसके बाद सब कुछ बदल जाता है.
चलिए अब देखना होगा कि इन तीनों फिल्मों से ऑडियंस का दिल कौन जीतता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.