By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Filmmaker Abhishek Kapoor Reveal How Sushant Singh Rajput Fell Helpless During Kedarnath
Sushant Singh Rajput की मौत के 4 साल बाद हुआ खुलासा, डायरेक्टर ने कहा 'खुद को करते थे असहाय महसूस'
Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड फिल्ममेकर अभिषेक कपूर ने एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत के बारे में काफी कुछ बताया है.
Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput: फिल्ममेकर अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) ने कई सारी फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. ऐसे में अब हाल ही में अभिषेक कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजूपत (Sushant Singh Rajput) को यदा किया है और उनके बारे में कुछ किस्से बताएं हैं. वहीं इस इंटरव्यू में अभिषेक ने एक्टर संग अपने रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया और साथ ही बताया कि सुशांत बाद में कैसे परेशान रहने लगे थे. आपको बता दें सुशांत ने कोरोना के दौरान साल 2020 में अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया था और उन्होंने आत्महत्या की थी, जिसने हर किसी को सकते में ड़ाल दिया है. ऐसे में अब चार सालों बाद अभिषेक ने सुशांत की जिंदगी के कुछ राज खोले हैं जो शायद ही उनके फैंस को पता होंगे.
फितूर में सुशांत को लेने वाले थे अभिषेक
‘सिद्धार्थ कन्नन’ से खास बातचीत में अभिषेक कपूर सुशांत के बारे में बात करते हुए कहा कि वो उन्हें अपनी फिल्म ‘फितूर’ में लेना चाहते थे. आपको बता दें इसमें आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी बनी थी. इसपर आगे बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि फितूर के लिए सुशांत संग बात नहीं बनी. वहीं इस पर बात करते हुए अभिषेक ने आगे कहा कि कहने को तो हम उन्हें न्यूकमर कह देते हैं लेकिन उसके साथ मूवी बनाना और उसका सक्सेस होना, आसान नहीं है.
केदारनाथ में ऑफर किया किरदार
अभिषेक ने कहा कि ‘काई पो चे को देखने के बाद हर फिल्ममेकर सुशांत के संग काम करना चाहता था और मैं भी उनमें से एक था. हालांकि इस फिल्म में राजकुमार राव औऱ अमित साध ने भी अच्छा काम किया था, लेकिन सुशांत के साथ मेरा एक अलग कनेक्शन बन गया था. जिस कारण मैंने उसे केदारनाथ में कास्ट किया था’.
‘सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान रहते थे’
हालांकि इस दौरान अभिषेक ने कहा कि सुशांत सिंह इस दौरान काफी परेशान रहते थे. वहीं उन्हें अकेले रहना खासा पसंद था. वहीं फिल्म जब हम कर रहे थे, तो ऐसा लग रहा था कि सुशांत किसी मुश्किल में हैं या काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होने के बाद भी वो काफी असहाय महसूस करते थे, जैसे कि वो अपना रास्ता खो रहे हों, उसके बारे में कई गलत चीजे आ रही थी जिससे वह परेशान हो रहे थे जबकि उनकी सहनशक्ति काफी मजबूत थी और वह बहुत शानदार इंसान था.
Also Read:
-
144 साल पहले ऐसा दिखता था केदारनाथ धाम...आनंद महिंद्रा ने शेयर की दुर्लभ फोटो, पर क्या आप जानते हैं इसके पीछे का असली इतिहास?
-
केदारनाथ में श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, प्रशासन ने संभाली कमान, हेलीकॉप्टर से लाया गया शव
-
Char Dham Yatra 2026: यहां दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम यात्रा...जाने से पहले जरूर जान लें ये नियम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें