फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने तिग्मांशु धूलिया की तारीफ में बांधे पुल, कहा-इस काम में माहिर हैं ये शख्स 

मिश्रा ने कहा कि वह धूलिया के हालिया ओटीटी शो 'आउट ऑफ लव' से खासा प्रभावित हैं.

Published date india.com Published: November 30, 2019 3:37 PM IST
फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने तिग्मांशु धूलिया की तारीफ में बांधे पुल, कहा-इस काम में माहिर हैं ये शख्स 
तिग्मांशु धूलिया-तस्वीर: आईएएनएस

मुंबई: फिल्मकार सुधीर मिश्रा का मानना है कि भावनाओं और व्यवहार के प्रदर्शन के साथ तिग्मांशु धूलिया एक ‘बेहतरीन कहानीकार’ हैं. मिश्रा ने आगे कहा कि वह धूलिया के हालिया ओटीटी शो ‘आउट ऑफ लव’ से खासा प्रभावित हैं. मिश्रा ने कहा, “कुल मिलाकर ‘आउट ऑफ लव’ एक मनोरंजक कार्यक्रम है. यह एक विषय की पेशकश बहादुरी के साथ करता है. यह साहसिक है, लेकिन मानवीय भी है. यह मुझे एक बेहद दिलचस्प सफर पर बेहद दिलचस्प किरदारों की श्रेणी का वायदा करती है.”

उन्होंने आगे कहा, “तिग्मांशु धूलिया एक महान निर्देशक होने के साथ ही साथ एक बेहतरीन कहानीकार भी हैं. वह कुछ भी बेहद अनोखे ढंग से करते हैं क्योंकि उन्हें मानव व्यवहार की गहरी समझ है और इस प्रसंग को वह अच्छे से समझते हैं. उनकी शैली जमीन से जुड़ी हुई, लेकिन आधुनिक है.”

अक्षय कुमार ने की फिल्म ‘‘दुर्गावती’’ की घोषणा, लीड रोल में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘डॉक्टर फोस्टर’ का यह आधिकारिक रूपांतरण एक हॉटस्टार स्पेशल्स सीरीज है जो मूल रूप से प्यार, बेवफाई और विश्वासघात पर आधारित है. इस ड्रामा सीरीज के पांच भाग हैं जिसमें रसिका दुगल, पूरब कोहली, सोनी राजदान, हर्ष छाया, अंजन श्रीवास्तव और संघमित्रा हितैशी जैसे कलाकार हैं. बीबीसी स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह शो धूलिया और एजाज खान द्वारा सह-निर्मित है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.