EnglishHindi

अजान पर घमासान, सोनू निगम के खिलाफ दर्ज हुई एफ.आई.आर.

अजान को लेकर किया गया सोनू निगम का ट्वीट अब गले की फांस बन गया है.

Written by: Pooja Batra
Updated: April 19, 2017, 11:57 AM IST

सोनू निगम ने धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के प्रयोग पर आपत्ति जताई थी लेकिन कुछ लोगों ने इसे धर्म के साथ जोड़कर विरोध करना शुरु कर दिया. अब खबर है कि सोनू के खिलाफ महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एफ.आई.आर दर्ज करवाई गई है. जिसकी ऑफीशियल कॉपी भी जारी की जा चुकी है.

fir

क्या है मामला
दरअसल सोनू निगम ने 17 अप्रैल को ट्वीट किए जिनमें उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन फिर भी मुझे रोज सुबह 5 बजे अजान के शोर से उठाना पड़ता है. सोनू ने गुरुद्वारों और मंदिरों में भी लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए थे. सोनू ने ट्वीट कर कहा था कि वो मुस्लिम नहीं हैं, फिर भी उनको अजान सुनकर उठना पड़ता है.

माफी मांगने को तैयार

सोनू के इस बयान पर कुछ लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है. सोनू का कहना कि लोग उनके बयान को धर्म से जोड़कर देख रहे हैं जबकि उन्होंने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग को बंद करने का सुझाव दिया था. सोनू ने ट्वीट करके कहा, अगर कोई भी ये साबित कर दे कि उन्होंने किसी भी धर्म के खिलाफ कोई बात कही है तो वे माफी मांग लेंगे.

सोनू निगम के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद शा कादिरी ने सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी किया है. कादिरी ने कहा है जो भी सोनू को गंजा करेगा और पुराने जूतों की माला पहनाएगा वे उसे 10 लाख का इनाम देंगे. कादिरी ने कहा कि गायक (सोनू निगम) ने धर्मनिरपेक्ष भारतीय संविधान का अपमान किया है, जिस कारण उन्हें देश के बाहर निकाल देना चाहिए. इस विवाद को बढ़ता देख अब पुलिस ने मुंबई के वर्सोवा में स्थित सोनू निगम के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.