Bade Miyan Chote Miyan से अक्षय-टाइगर का फर्स्ट लुक आउट, क्या बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी ये जोड़ी ?

Bade Miyan Chote Miyan First Look: बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी फिल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' में नजर आने वाली है.

Published date india.com Published: January 20, 2024 1:42 PM IST
Bade Miyan Chote Miyan से अक्षय-टाइगर का फर्स्ट लुक आउट, क्या बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी ये जोड़ी ?

Film Bade Miyan Chote Miyan: पिछले साल की तरह बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 में भी कई बड़ी फिल्मों और स्टार्स का बोलबाला होने वाला है. इस साल में थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए कई फिल्में पूरी तरीके से तैयार है इसी बीच अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ (Akshay Kumar- Tiger Shroffस्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इस फिल्म और स्टार्स की जोड़ी देखने के लिए फैंस बेहद एक्ससाइटेड भी है. इसी बीच फिल्म मेकर्स ने ऑडियंस के एक्ससाइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए आज फिल्म का एक धांसू पोस्टर जारी कर दिया है और जल्द ही फिल्म की टीजर भी रिलीज़ होने वाली है. जिसकी डेट अनाउंस कर दी गई है तो आइये जानते हैं कि दर्शकों की इस इन्तजार की घड़ी पर स्टॉप कब लगने वाली है.

अक्षय-टाइगर का फर्स्ट लुक आउट

बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan First Look Out) से एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक आउट किया गया है. फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फिल्म का पोस्टर रिवील किया है, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स बुलेटप्रूफ शील्ड पहने हुए अपने हाथों में बंदूकें लिए काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं. उनके ऊपर से हेलीकॉप्टर मंडरा रहे हैं. इस पोस्टर को रिलीज करने के साथ मेकर्स ने कैप्शन में ये भी खुलासा कर दिया गया है कि इस फिल्म का टीज़र कब रिलीज किया जाएगा.

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कब रिलीज होना फिल्म का टीजर

सोशल मीडिया पर पोस्टर रिलीज के साथ कैप्शन में अक्षय और टाइगर ने वादा किया कि बड़े मियां छोटे मियां एक्शन लवर्स के लिए एक ट्रीट होगी साथ ही टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है. कैप्शन में लिखा है “बड़े पर्दे पर अपना फेवरेट काम करने के लिए वापस – एक्शन #बड़े मियां छोटे मियां टीज़र 24 जनवरी 2024 को रिलीज़ होगा! बड़े मियां छोटे मियां ईद 2024 पर.’ आपको बता दें कि इस फिल्म का ओरिजिनल ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था जिसको लीड रोल में ‘अमिताभ बच्चन और गोविंदा’ नजर आए थे. वहीं, नए वर्जन में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दिखेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.