अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की पहली तस्वीर आई सामने

दूल्हा-दुल्हन विराट और अनुष्का शादी के जोड़े में बेहद प्यारे लग रहे हैं

Published date india.com Updated: December 11, 2017 9:21 PM IST
First Picture of Virat Kohli and Anushka Sharma's wedding is out | अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के शादी की पहली तस्वीर आई सामने
File image.

फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट वर्ल्ड के आज बहुत बड़ा दिन है. इंडियन क्रिकेट टीम की आन बान और शान विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए और हमेशा के लिए एक –दूजे के हो गए. विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए इसकी पुष्टि की.

दूल्हा-दुल्हन विराट और अनुष्का शादी के जोड़े में बेहद प्यारे लग रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए इस कपल ने अपने फैन्स और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया और ज़िन्दगी भर साथ रहने का वादा किया. कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया” कोहली ने आगे लिखा, “हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली के टस्केनी शहर में आज दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. एएनआई के मुताबिक इटली के टस्केनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो में दोनों ने शादी की. बताया जा रहा है कि शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए. 21 दिसंबर में दिल्ली के होटल ताज डिप्लोमेटिक एंक्लेव के दरबार हॉल में इनकी शादी का भव्य रिसेप्शन होगा. इसमें बड़ी-बड़ी राजनीतिक, क्रिकेट और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल होंगी. मीडिया में रिसेप्शन का कार्ड भी दिखाया जा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2013 से दोनों एक साथ

अक्टूबर में एक अखबार ने खबर छापी थी कि दोनों इटली में शादी कर सकते हैं. कोहली के श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में आराम दिए जाने के बाद खबरों ने जोर पकड़ लिया था. विराट और अनुष्का 2013 से साथ हैं. एक एड की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए. बीच में एक ऐसा वक्त भी आया जब दोनों के बीच दरार की कहानी सामने आई लेकिन जल्द ही दोनों में फिर मेल-मिलाप हो गया. तब से कई इवेंट्स खास तौर पर क्रिकेटरों युवराज सिंह, जहीर खान की शादी में एक साथ नजर आते रहे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.