Bollywood Kissa: इस कारण अधूरी रह गई नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की प्रेम कहानी

आज हम आपको आपको दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर और एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं.

Published date india.com Updated: September 15, 2023 12:05 PM IST
Bollywood Kissa: इस कारण अधूरी रह गई नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की प्रेम कहानी

नाना पाटेकर (Nana Patekar) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी एक्टिंग का कोई जवाव नहीं है. नाना कॉमेडी से लेकर इमोशल और हर तरह के सीन को बेहद बखूबी निभाते हैं. अपनी यूनिक डायलॉग डिलीवरी की बदौलत उन्होंने 90 के दशक में फैंस के दिलों पर राज किया है, उस समय उनकी कई फिल्में हिट रहीं. फिल्मों में निभाए गए अपने अलग-अलग किरदारों के साथ ही उनकी लव लाइफ के भी खूब चर्चे हुए. नाना पाटेकर का उस समय की दिग्गज एक्ट्रेस मनीषा कोइराला संग रिलेशनशिप भी काफी सुर्खियों में रहा था. लेकिन इस जोड़ी की मोहबब्त परवान नहीं चढ़ पाई थी. आखिर इसकी क्या वजह थी. फ्लैशबैक फ्राइडे की स्टोरी में आज हम आपको बताएंगे कि एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले नाना पाटेकर और मनीषा के बीच ऐसा क्या हुआ था कि ये एक-दूजे के नहीं हो पाए?

‘अग्नि साक्षी’ की शूटिंग के दौरान नान औऱ मनीषा को हुआ इश्क

यह साल 1996 की बात है, जब फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर को एक साथ कास्ट किया गया. फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ में साथ काम करने के दौरान मनीषा और नाना को प्यार हो गया था. नाना पाटेकर उस समय शादीशुदा थे और एक्ट्रेस उनसे 20 साल छोटी थीं. हालांकि अपनी पत्नी से रिश्ते ठीक न होने की वजह से नाना उनसे अलग रहते थे. एक साथ कई फिल्में करने के बाद नाना और मनीषा के अफेयर की खबर सामने आई. हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया. पर कहते हैं कि मनीषा नाना से शादी करना चाहती थीं.

छिपते-छिपाते डेट पर जानें लगे दोनों स्टार

फिल्म की शूटिंग के दौरान ही मनीषा पर नाना फिदा हो गए थे, वहीं मनीषा उस समय विवेक मुशरान से ब्रेकअप के दर्द से उबर रही थीं. नाना की तरफ से मनीषा को फुल सिग्नल मिल रहा था तो एक्ट्रेस का भी उनकी तरफ झुकाव हो गया और फिर इनकी मोहब्बत परवान चढ़ते देर नहीं लगी. अब दोनों की चुपके-चुपके वाली लव स्टोरी शुरू हो गई थी. दोनों जमाने से छिपते-छिपाते डेट पर भी जाने लगे थे.

 मनीषा के लिए काफी पजेसिव थे नाना

‘अग्नि साक्षी’ में साथ काम करने के बाद नाना और मनीषा, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘खामोशी’ में नजर आए, जो उसी साल (1996) रिलीज़ हुई थी. तब तक उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री और प्यार की खबरें पूरी इंडस्ट्री में फैल चुकी थीं. कहा जाता है कि नाना, मनीषा के लिए काफी पजेसिव हो गए थे. इसकी वजह से वह उनके कपड़ों और उनके को-एक्टर्स के साथ इंटीमेट होने जैसे मुद्दों पर ऐतराज जताते थे. ऐसे में दोनों के बीच की तकरार इतनी बढ़ गई थी कि वे दोनों कई बार लड़ते हुए देखे गए, यही वह दौर था, जब मनीषा को नाना संग अपने रिश्ते का कोई भविष्य नहीं दिख रहा था.

नाना की टोका-टाकी से मनीषा आई तंग

ये खबरे उस समय और पुख्ता हो गईं जब मनीषा के पड़ोसियों ने ये कंफर्म किया कि नाना कई बार सुबह-सुबह एक्ट्रेस के घर से निकलते देखे गए थे. नाना उस वक्त शादीशुदा थे और दो बेटों के पिता भी थे, लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे. हालांकि नाना की हद से ज्यादा टोका-टाकी से मनीषा तंग आ चुकी थी और फिर इनके बीच दूरियां बढ़ती गईं. अब मनीषा को लगने लगा था कि नाना के साथ जिंदगी की गाड़ी आगे नहीं बढ़ाई जा सकती है. हालांकि फिर भी वे अपने रिश्ते को मौका देना चाहती थीं. नाना परिवार को छोड़कर अलग रहे थे, लेकिन वो मनीषा संग रिश्ता आगे बढ़ाने को लेकर काफी विचार कर रहे थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मनीषा और आयशा जुल्का एक साथ दिखे

नाना पाटेकर और मनीषा के रिश्ते के ताबूत में आखिरी कील तब गिरी, जब मनीषा ने खुद नाना और आयशा जुल्का को एक बंद कमरे में देखा था. दरअसल नाना पाटेकर और आयशा जुल्का को साथ देखकर मनीषा गुस्से से आग बबूला हो गई थीं. उन्होंने आयशा को खूब खरी खोटी सुनाई थी और हिदायत दी थी कि नाना से दूर चली जाओ और मनीषा ने आयशा पर चिल्लाते हुए कहा था, ‘मेरे मैन से दूर हट जाओ…’ हालांकि, नाना पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने कभी आगे बढ़कर मनीषा के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश नहीं की. वहीं मनीषा, नाना की जिंदगी में किसी अन्य महिला को नहीं देख सकती थीं. ऐसे में उन्होंने नाना को छोड़ने और मूव ऑन करने का फैसला लिया. बाद में मनीषा ने एक नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की, लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया था.वहीं नाना भी आयशा जुल्का संग रहने लगे थे. लेकिन बाद में ये भी अलग हो गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.