25  साल बाद पर्दे पर लौट रही फिल्म 'रंगीला राजा' में सेंसर के 20 कट से नाराज पहलाज़ निहलानी, कोर्ट पहुंचे

25 साल बाद 90 के दशक की हिट जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर वापस आ रही है.

Published date india.com Updated: November 5, 2018 3:55 PM IST
25  साल बाद पर्दे पर लौट रही फिल्म 'रंगीला राजा' में सेंसर के 20 कट से नाराज पहलाज़ निहलानी, कोर्ट पहुंचे

25 साल बाद 90 के दशक की हिट जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर वापस आ रही है. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती हुई नज़र आ रही है. खबर है कि वे सेंसर द्वारा फिल्म में 20 कट लगाए जाने से नाराज हैं और अब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पहलाज निहलानी का कहना है कि मेरी फिल्म में कोई गंदी चीज नहीं है और न ही डबल मीनिंग वाले डायलॉग्स हैं. इसके बाद भी मुझे कई डायलॉग्स और सीन्स को हटाने कहा गया. इससे पहले आईएएनएस से बातचीत में पहलाज ने कहा है कि, ‘ये कुछ नहीं है बस निजी लड़ाई है. जब मैं सीबीएफसी का चेयरपर्सन था उस वक्त मुझसे कई लोग गुस्सा थे और चिंतित थे. और अब जब मैंने अपनी फिल्म सेंसर के लिए भेजी तो वो अब अपना सारा गुस्सा मुझ पर निकाल रहे हैं. लेकिन मैं झुकूंगा नहीं, लड़ूंगा.’

निहलानी ने कहा कि, ‘प्रसून जोशी गाइडलाइन्स को ब्रेक कर रहे हैं अपने दोस्तों के लिए जबकि वो मेरे लिए ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे. मैं अब कोर्ट जा रहा हूं लड़ने के लिए. मैं मिस्टर जोशी को कोर्ट में देखूंगा.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.