अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक, इन स्टार्स ने भोजपुरी फिल्मों में किया काम- देखें List

Bollywood Celebs in Bhojpuri Movies: आइए जाने किन-किन बॉलीवुड एक्टर्स ने भोजपुरी फिल्मों में काम किया है.

Published date india.com Updated: February 6, 2024 6:36 PM IST
अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक, इन स्टार्स ने भोजपुरी फिल्मों में किया काम- देखें List

Bollywood Stars in Bhojpuri Movies: आजकल कई सारे ऐसे स्टार हैं जो अलग-अलग भाषाओं में फिल्में कर रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और भोजपुरी तक के सितारे आपस में काम कर रहे हैं. जहां भोजपुरी के कई सारे स्टार लगातार बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड के भी कुछ स्टार ने भोजपुरी सिनेमा में काम किया हुआ है. बता दें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)से लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn) तक ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन से हैं वो सितारे जिन्होंने बॉलीवुड को छोड़कर भोजपुरी सिनेमा में भी जबरदस्त काम किया है.

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ ने साल 2006 में ‘गंगा’ नाम की एक भोजपुरी फिल्म में काम किया था. इस फिल्म में बीग बी ने इसलिए काम किया थाउनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत उस फिल्म के साथ निर्माता बन रहे थे. बता दें गंगा फिल्म के लिए अमिताभ ने फीस तक नहीं ली थी. इसके अलावा वो फिल्म ‘गंगोत्री’ में भी नजर आए थे.

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में कई सारी ऐसी जबरदस्त फिल्में ही हैं जो आज भी फैंस को याद आती हैं. हेमा मालिनी को फैंस बसंती और ड्रीम गर्ल जैसे नाम से जानते हैं. ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन भोजपुरी फिल्म गंगा में अभिनेत्री नगमा और हेमा मालिनी ने भी अभिनय किया था. इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ अमिताभ बच्चन भी थे.

अजय देवगन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बॉलीवु के सिंघम और स्ंटट मास्टर कहे जाने वाले अजय देवगन ने कई सारे मशहूर बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. वैसे अजय देवगन भी भोजपुरी में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. अजय देवगन साल 2006 में आई फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में नजर आए थे. बता दें अजय को फैंस ने इस रोल में जमकर पसंद किया था.

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के ही मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र एक दौर में बॉलीवुड के चमकते सितारे हुआ करते थे और लोग उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते थे.  वैसे बॉलीवुड से दूर जाकर धर्मेंद्र भी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, उन्होंने फिल्म ‘देश परदेश’ में काम किया था. इतना ही नहीं वो तीन फिल्मों दुश्मन का खून पानी है’, ‘इंसाफ की देवी’ और ‘दरियादिल’ में भी नजर आ चुके हैं.

भाग्यश्री

मैंने प्यार किया से अपना डेब्यू करने वाली मशहूर भाग्यश्री का करियर बहुत अधिक लंबा तो नहीं चला था, लेकिन उनका क्रेज आज भी बरकरार है और वो लंबे समय के बाद फिर से पर्दे पर वापसी कर रही हैं. भाग्यश्री फिल्म जन्म जन्म के साथ और देवा में नजर आई थीं.

मिथुन चक्रवर्ती

डिस्को डांसर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी एक दौर में सुपरस्टार हुआ करते थे और उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने भोजपुरी में भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इस लिस्ट में ‘सौतेले भाई’, ‘हम ही बनी मुखिया’ और ‘भोले शंकर’ जैसी भोजपुरी फिल्मों के नाम शामिल हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में दम-खम दिखाने के बाद भोजपुरी में धमाल मचाया है. एक्टर ने टीनू वर्मा की फिल्म राजा ठाकुर से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.