
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Comedian Bharti Singh Struggle: भारती सिंह को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. भारती सिंह ने उस उद्योग में अपनी एक अलग जगह बनाई है जहां स्टैंड-अप कॉमेडी को पुरुष प्रधान क्षेत्र माना जाता है और उन्होंने अपने बोलने के अंदाज और पुरस्कार समारोहों में हर सेलिब्रिटी की टांग खींचने के तरीके से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है. हालांकि, भारती का जीवन कभी भी आसान नहीं रहा और उन्होंने कई संघर्षों का सामना किया. भारती का जब जन्म होने वाला था तो उनकी मां ने उन्हें गिराने के लिए बहुत कुछ किया लेकिन फिर भी वो इस दुनिया में आ गई. भारती ने न केवल अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकाला बल्कि अपनी किस्मत भी बदल दी. आइए, इस मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की प्रेरणादायक यात्रा पर एक नजर डालते हैं.
भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था और उनके माता-पिता पंजाब के मूल निवासी थे और उनके पिता का वंश नेपाल से था. भारती अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं और उनके दो बड़े भाई-बहन हैं एक भाई और एक बहन. भारती का परिवार गरीबी से ग्रस्त था और जब उनकी मां गर्भवती थीं, तब उन्हें बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और उन्होंने गर्भपात कराने के बारे में भी सोचा था. लेकिन भारती के लिए भगवान ने कुछ और ही साचा था, क्योंकि तमाम मुश्किलों के बावजूद उनकी मां ने उन्हें जन्म दिया और भारती सिंह अमृतसर के बीबीके डीएवी महिला महाविद्यालय से स्नातक हैं. इतना ही नहीं, वह तीरंदाजी और पिस्टल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता भी हैं.
भारती सिंह के लिए उस समय एक दुखद घटना घटी जब उनके पिता का निधन हो गया, उस समय वह महज दो साल की थीं. चार लोगों का परिवार पूरी तरह बिखर गया. भारती को अपने पिता का चेहरा भी याद नहीं है, क्योंकि घर में उनकी कोई तस्वीर नहीं थी. 22 साल की उम्र में भारती की मां को जिम्मेदारी उठानी पड़ी और उन्होंने अकेले ही अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण किया. पिता की मृत्यु के बाद, भारती की मां ने हर तरह का काम किया,उन्होंने कारखानों में काम किया, शौचालय साफ किए, नौकरानी के रूप में काम किया और हर तरह की कठिनाइयां झेलीं.
ब्रूट इंडिया के लिए नीना गुप्ता को दिए एक इंटरव्यू में भारती ने बताया कि उनकी मां उन घरों से बचे हुए खाने से उन्हें खाना खिलाती थीं, जहां उन्होंने काम किया था और कई बार लोग जो बचा हुआ खाना इधर-उधर फेंक देते थे वो उठाकर खा लिया करती थी. हालांकि इस दौरान भारती लगातार कॉलेज में अपना टेलेंट दिखाती रही और इसी दौरान कॉमेडियन सुदेश लाहिड़ी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें एक नाटक में काम दिया. भारती सिंह की किस्मत तब पलटी जब कपिल शर्मा ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें ‘द ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज’ के लिए ऑडिशन देने को कहा, जहाँ वे रनर-अप रहीं.
‘लल्ली’ के किरदार को निभाने के लिए उन्हें काफी सराहना मिली, जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. इस शो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और उनके लिए कई अवसर खोल दिए. इस प्रतिभाशाली कॉमेडियन ने न सिर्फ कॉमेडी शो होस्ट किए हैं, बल्कि झलक दिखला जा 5, इंडियाज गॉट टैलेंट, नच बलिये, द कपिल शर्मा शो, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9, इंडियाज बेस्ट डांसर और कई अन्य रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है. भारती सिंह ने 2017 में हर्ष लिम्बाचिया से शादी की अप्रैल 2022 में, इस जोड़े ने पहले बेटे का स्वागता किया और हाल ही में वो दूसरी बार एक और बेटे के माता-पिता बने हैं.
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया मुंबई में एक आलीशान 2BHK फ्लैट में रहते हैं. मुंबई में आलीशान घर के अलावा, भारती के पास कई लग्जरी कारों का संग्रह भी है. भारती सिंह की कमाई के मुख्य स्रोत स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम, टेलीविजन पर उपस्थिति, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया हैं. वह प्रति एपिसोड 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। कई रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 30-35 करोड़ रुपये है. वहीं कहा जाता है कि हर्ष की कुल संपत्ति लगभग 15-20 करोड़ रुपये है. इस दंपत्ति की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.