OTT Best Rating Web Series On IMDB See The List: 2020 ओटीटी (OTT) के नाम रहा, लॉकडाउन औऱ कोरोना के दौरान इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोला और हर किसी ने इसका जमकर लुफ्त भी उठाया है. लॉकडाउन के दौरान ओटीटी मनोरजंन का एकमात्र साधन था और इसमें कुछ ऐसी सीरीज ने तड़का लगाया जो हर किसी को बेहद पसंद आया. ऐसे में आज हम आपको उन वेब सीरीज (Web Series) के बारे में बताएंगे जिन्होंने ना केवल दर्शको के दिलों को छुआ है बल्कि कई सीरीज टॉप IMDB (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) रेटिंग हासिल कर चुकी हैं.
1.कोटा फैक्टरी (Kota Factor)
साल 2019 की सीरीज कोटा फैक्टरी (Kota Factor) आज के दौर के उन लड़को की कहानी है जो घर से दूर रहकर अपनी नई कहानी लिख रहे हैं. ये भारत की पहली ब्लैक एंड व्हाइट वेब सीरीज है, इस हर वर्ग के लोगों ने बेहद किया था. टीवीएफ प्ले (TVF Play) पर आने वाली इस सीरीज को IMDB रेटिंग- 9 हासिल है.
2.स्कैम 1992 (Scam 1992)
साल 2020 की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज में सबसे पहला नाम स्कैम 1992 (Scam 1992) हर्षद मेहता का आता है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 10 में से 9.5 की रेटिंग दी है. जो किसी भी भारतीय वेब सीरीज को मिली सबसे ज़्यादा रेटिंग है. यह वेब सीरीज सोनी लिव (Sony Liv) पर है.
3.असुर (Asur)
साइंस और मायथोलॉजी को मिलाकर वेब सीरीज असुर (Asur) की दुनिया रची गयी है. अरशद वारसी और वरुण सोबती के बेजोड़ परफॉरमेंस से सजी इस सीरीज को आईएमडीबी ने 8.4 रेटिंग दी है.
4.फ्लेम (Flames)
एमएक्स प्लेयर (MX Player) और टीवीएफ प्ले (TVF Play) फ्ले में आज के दौर के रोमांस को बेहतरीन तरीक से दिखाया गया है. स्कूल और ट्यूशन के बीच घूमती इस प्रेम कहानी को देखकर आपको अपने दिनों की याद आ जाएगी. दिल को छू जाने वाली ये सीरीज को मिर्जापुर और सेक्रेड गेम्स से भी ज्यादा IMDB रेटिंग मिली है. इसकी IMDB रेटिंग- 9.1
5.ब्रेकिंग बेड (Breaking Bad)
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आने वाली वेब सीरीज ब्रेकिंग बेड (Breaking Bad) एक बेहतरीन सीरीज मानी जाती है. IMDB पर इसे 9.5 रेटिंग हासिल हुई है. साल 2008 में आई वेब सीरीज में आम स्कूल टीचर की कहानी को दर्शया गया है जो कैसे पैसे के लिए अलग औऱ गलत काम में फंस जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.