साल 2013 की हिट फिल्म ‘फुकरे’ का सिक्वल बन कर तैयार है. फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ अगले महीने यानी दिसंबर की 15 तारीख को रिलीज़ होगी. फिल्म में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, अली फज़ल, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है और अब फिल्म का नया गाना ‘पेह गया खलारा’ रिलीज़ हो चुका है जो आपको नाचने पर मजबूर कर देगा.
फिल्म के लिए फैन्स को और एक्साइटेड करने के लिए अब फिल्ममेकर्स ने फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ का नया गाना रिलीज़ किया है. गाने का विडियो किसी इंगेजमेंट का है जहां फिल्म के एक्टर्स पंजाबी गाने पर ठुमका लगाते नज़र आ रहे हैं. गाने में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फज़ल, मनजोत सिंह और प्रिया आनंद नज़र आ रहे हैं. गाना शुरुआत में स्लो लगता है लेकिन बाद में टेम्पो पिक कर लेता है.
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा सह-निर्मित है और मृदिप सिंह लांबा इसके निर्देशक हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.