By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Gadar 2 Ameesha Patel Aka Sakina To Skip Trailer Launch In Support Of Simrat Kaur Know The Reason
Gadar 2 Trailer: 'गदर 2' ट्रेलर लॉन्च में नहीं जाएंगी सकीना? वजह जानकर लगेगा झटका
सिमरत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ और अमीषा पटेल ने उनका सपोर्ट किया था.
Film Gadar 2 Trailer: सनी देओल अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ का क्रेज बना हुआ है. ये फिल्म साल 2001 में बनी ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है. फिल्म रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं. वहीं 26 जुलाई यानी आज ‘गदर 2’ का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस और सनी देओल की ऑनस्क्रीन वाइफ अमीषा पटेल को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ी खबर सामने आई है कि ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की सकीना इवेंट में मौजूद नहीं रहेंगी.इस मौके पर नहीं होने का फैसला अमीषा पटेल का है. साथ ही इसके पीछे के करणों को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं.
ट्रेलर में क्यों नहीं दिखेंगी अमीषा पटेल
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अमीषा पटेल ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में नहीं शामिल होने का फैसला किया है. वहीं इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस सिमरत कौर भी बताई जा रही है. जो फिल्म ‘गदर 2’से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. साथ ही बताई जा रही है कि फिल्म रिलीज होने से पहले सिमरत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ और अमीषा पटेल ने उनका सपोर्ट किया था. जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अमीषा से सिमरत से जुड़े कोई सवाल जाएगें लिए इसलिए कंट्रोवर्सी से बचने के लिए इवेंट में नहीं आना चाहती हैंहालांकि नहीं आने को लेकर एक्ट्रेस का कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है.
सिमरत कौर भी नहीं आएंगी नजर
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सिर्फ अमीषा पटेल ही नहीं बल्कि सिमरत कौर को लेकर भी कहा जा रहा है ट्रेलर में उनका सिर्फ एक शार्ट दिखाया जा सकता है.वहीं एक्ट्रेस के वीडियो को लेकर हुई कंट्रोवर्सी को लेकर मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म रिलीज होने से पहले किसी भी तरीके के विवाद में आए.इसलिए वो सिमरत को स्पॉटलाइट से दूर रखकर कंट्रोववेर्सी से बचने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रेलर के बाद थिएटर्स में ये फिल्म 11अगस्त को रिलीज होने वाली है.इसी दिन एक्टर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म’ओएमजी 2′ रिलीज होगी साथ ही दो बड़ी फिल्मों का टक्कर देखना काफी दिलचस्प होगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें