Gadar 2 IMDb Rating: सनी देओल की फिल्म गदर 2 को जानें मिले कितने स्टार, सुनकर हो जाएंगे हैरान

Gadar 2 IMDb Rating: सालों के बाद गदर 2 आई जिसमें सनी देओल, अमिषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा एक बार फिर बेहतरीन फैमिली ट्विनिंग देखने को मिल रही है.

Published: August 12, 2023, 10:49 AM IST

Gadar 2 IMDb Rating: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) साल 2001 में आई थी. इसके 22 सालों के बाद अब गदर 2 आई जिसमें सनी देओल, अमिषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा एक बार फिर बेहतरीन फैमिली ट्विनिंग देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर फिल्म गदर 2 को लेकर खूब चर्चा रही है और फिल्म रिलीज के दिन फिल्म को अच्छी ओपनिंग की उम्मीद भी जताई जा रही है. सिनेमाघरों में फिल्म गदर 2 को देखने के लिए धमाकेदार ओपनिंग होने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म गदर 2 की आईएमडीबी रेटिंग क्या है आइए जानते हैं.

जानें कितनी है IMDb की रेटिंग

गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर हल्ला काट रही है और खुब पैसे कमा रही है और पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी कर ली है. हालांकि अब तक आईएमडीबी पर फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है. दरअसल गदर 2 को IMDB पर अब तक जो रेटिंग मिली है वो 7 स्टार से भी कम है. गदर 2 को 2 हाजर 400 वोट्स की बदोलत 6.8 स्टार मिले हैं. बता दें कि फिल्म को 70.2% लोगों ने 10 रेटिंग 5.2% लोगों ने 9 रेटिंग और 8 2.5 % लोगों ने 8 रेटिंग, 2 % लोगों ने 2 रेटिंग और 14.9 लोगों ने महज 1 ही रेंटिग दी है. वहीं फिल्म का पहला शो देखने के बाद 2 हजार के आस-पास रिव्यू पब्लिक ने दिये हैं. इसमें ज्यादातर लोगों को फिल्म पसंद आ रही है. फिल्म को लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं.

sunny deol share emotional video before gadar 2 release said tara singh and sakeena need your love

क्या बाजी मार गए अक्षय कुमार

OMG 2 की बॉक्स ऑफिस पर भले ही गदर 2 के सामने हल्की साबित हो रही है, लेकिन अब तक सामने आए रिव्यू ने कमाल ही कर दिया है और फिल्म को हर जगह से अच्छे स्टार मिले हैं. इसके साथ ही ओह मॉय गॉड 2 ने लोगों के दिलों में जगह बनानी शुरू कर दी है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस में भले ही अक्षय कुमार हार रहे हों लेकिन IMDB की रेटिंग में उन्होंने बाजी मार ली है और ओएमजी को 8.2 स्टार मिले हैं जो सनी पाजी की गदर से कहीं अधिका है.

गदर 2’ में फिर तारा और सकीना की जोड़ी ने किया कमाल

सनी देओल के एक्शन सीन्स और सीटी मार डायलॉग के साथ फिल्म को एक प्योर एंटरटेनिंग फिल्म के रूप में सराहना मिल रही है. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2’ साल 2001 की ओरिजनल फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल हैं. इसमें सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना की भूमिका निभाई थी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.