Gadar 2 Success Party Sunny Deol And Shahrukh Khan Became Friends Again Hugged Each Other
Gadar 2 Success Party : स्क्रीन पर फिर दिखेगी सनी-शाहरुख की जोड़ी? मनमुटाव खत्म कर दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को लगाया गले
Shahrukh Khan And Sunny Deol : 'गदर 2' की इसी सफलता का जश्न मनाने के लिए स्टार एक्टर सनी देओल ने 2 सितंबर, शनिवार को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी को होस्ट की.
बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाले एक्टर सनी देओल ने हाल ही में इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों को ‘गदर 2’ (Gadar 2) की सक्सेस पार्टी दी. देओल फैमिली की इस पार्टी में सलमान खान, कार्तिक आर्यन, आमिर खान जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे. इतना ही नहीं अरसे बाद सनी देओल (Sunny Deol) की पार्टी में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी नजर आए, दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को गले लगाया और साथ में तस्वीरें खिंचवाई. सोशल मीडिया पर सनी देओल और शाहरुख खान की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. फिल्म ‘डर’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद से ही कथित तौर पर सनी देओल और शाहरुख की दोस्ती में खटास आ गई थी. हालांकि अब सनी और शाहरुख को गले लगता देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.
सनी देओल ने दी ग्रैंड पार्टी
‘गदर 2’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर सामने आई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सफल होने की उम्मीद तो स्टार्स और क्रू मेंबर्स को पहले से ही थी, लेकिन ‘गदर 2’ के इतनी बड़ी हिट होने का अंदाजा किसी को नहीं था. ‘गदर 2’ की इसी सफलता का जश्न मनाने के लिए स्टार एक्टर सनी देओल ने 2 सितंबर, शनिवार को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी को होस्ट किया. सितारों से भरी इस पार्टी में सुपरस्टार खान तिकड़ी सहित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नामों भी दिखाई दिए. शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान समेत कई दिग्गज और यंग एक्टर्स इस पार्टी में पहुंचे.
दिलचस्प बात ये है कि ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी छोड़ने से पहले सनी देओल ने ‘डर’ के को-स्टार शाहरुख खान के साथ पापराजी के सामने पोज दिया. जैसा कि आप जानते होंगे कि सनी देओल और शाहरुख खान के लिए ऐसा कहा जाता था कि दोनों में मनमुटाव है और वो लंबे समय से बातचीत नहीं कर रहे हैं, हालांकि अब लगता है कि उन्होंने अपना मनमुटाव दूर कर लिया है और वापस दोस्त बन गए हैं. इंटरनेट पर अब सनी देओल और शाहरुख खान के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हाल ही में सनी देओल ने ये भी खुलासा किया था कि शाहरुख खान ने ‘गदर 2’ रिलीज होने से पहले फोन पर उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दी थीं. ‘जवान’ स्टार शाहरुख ने ये भी कहा था कि वो रिलीज होने के तुरंत बाद ‘गदर 2’ देखेंगे. शाहरुख ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.