By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Gadar 2 Tara Singh And Sakina Reached Big Boss 16 Finale
Gadar 2: बिग-बॉस 16 में पहुंचे तारा सिंह और सकीना, VIDEO देख फैंस हुए खुश
Gadar 2 Film Promotion: बिग बॉस 16 के फिनाले में तारा सिंह और सकीना अपने फिल्म को प्रमोट करने पहुंच गए हैं.
Gadar 2 Film Promotion: बिग बॉस 16 का फिनाले का कल हो गया है और बिग बॉस 16 का फिनाले एपिसोड काफी रोमांचक और कमाल का था और इसमें कई सारे सितारों ने शो में शिरकत ती थी. घर के अंदर एक आखिरी बार, इस सीजन के सारे कंटेस्टेंट्स मौजूद होंगे और उनके साथ मस्ती करने के लिए भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक घर के अंदर आए और जमकर मस्ती की थी. ऐसे में बिग बॉस 16 के आखिरी एपिसोड में तारा सिंह और सकीना यानी गदर 2 के में लीड्स सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आएं और इससे जुड़े वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.
बिग बॉस 16 के सेट पर पहुंचे अमीषा और सनी देओल की वीडियो पैपराजी ने शेयर कर दी है, जिसमें सनी देओल वाइट टीशर्ट और जैकेट के साथ डेनिम में सिर पर पगड़ी पहने दिख रहे हैं. जबकि अमीषा पटेल इंडियन अवतार में फ्लावर प्रिंट साड़ी पहने दिख रही हैं. इसका वीडियो शेयर करते ही फैंस का भी रिएक्शन सामने आ गया है.
वीडियो पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सूपर एक्साइटेड हैं इन्हें शो में देखने के लिए. दूसरे ने लिखा, वह दोनों इस आउटफिट में कितने खूबसूरत लग रहे हैं. तीसरे ने लिखा, गदर 2 ऑल टाइम हिट होने वाली है. आपको बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की नई फिल्म ‘गदर 2’ अगस्त, 2023 में रिलीज होने जा रही है और यही वजह है कि कास्ट सलमान खान के शो पर पहुंची हैं. फैस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं. निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, नई फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. अभी तक फिल्म मेकर्स ने ‘गदर 2’ के स्टार कास्ट रिवील नहीं की है. ‘गदर: एक प्रेम कथा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी जो जिसकी कहानी देश के विभाजन पर बेस्ड थी. फिल्म ब्लॉक बस्टर्स साबित हुई थी. खबरों की मानें तो इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें