By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Gadar 2 Trailer Sunny Deol Became Emotional During Trailer Launch Ameesha Patel Wipes His Tears Video Viral
Sunny Deol Video: गदर के ट्रेलर पर इमोशमल हुए तारा सिंह, तो 'सकीना' ने प्यार से पोंछे आंसू
Sunny Deol And Ameesha Patel Video: ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है औऱ इसका ट्रेलर हर तरफ छा गया है.
Sunny Deol And Ameesha Patel Video: गदर मूवी के पार्ट-2 का आखिरकर ट्रेलर लांच कर दिया गया. फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी अपनी को-स्टार अमीषा पटेल के साथ बड़े ही अनोखे अंदाज में पहुंचे थे.अब सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार हो रहा है. वहीं गदर-2 के ट्रेलर लांच के दौरान सनी देओल (Sunny Deol) काफी इमोशनल हो गए, इसके बाद पास खड़ीं अमीषा पटेल(Ameesha Patel) ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
ट्रेलर में साथ नजर आए सनी और अमीषा
फिल्म ‘गदर 2’ के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो काफी दिलचस्प है क्योंकि इसमें अमीषा पटेल अपने को-एक्टर सनी देओल के ऊपर जमकर प्यार लुटा रही हैं. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फिल्म ‘गदर 2’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी देओल और अमीषा पटेल साथ में खड़े हैं औऱ इस दौरान जहां सनी देओल ने येलो कुर्ते के साथ सिर पर पग बांधी हुई थी तो वहीं अमीषा पिंक कलर के शरारे में बेहद ही खूबसूरत लगीं.
सनी देओल के आंसू छलक पड़े
दरअसल ‘गदर’ की रिलीज के 22 साल बाद फिल्म का पार्ट 2 अब रिलीज होने जा रहे हैं. ऐसे में सनी देओल इस दौरान बेहद इमोशनल नजर आए.यही वजह है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लोगों का प्यार देख सनी देओल के आंसू छलक पड़े. दरअसल जैसे ही सनी स्टेज पर आए तो उनके फैंस ने बोलना शुरू कर दिया कि ‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान…हिंदुस्तान जिंदाबाद..’ जिसके बाद एक्टर अपने चाहने वालों को थैंक्यू बोलते हैं और एकाएक उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं.
अमीषा पटेल ने पोंछे आंसू
सनी देओल जब इमोशनल हो जाते हैं तो इस दौरान अमीषा पटेल अपने को-स्टार सनी देओल के गाल पर हाथ लगाती हैं और उनके आंसू पोछची हैं और फिर उनके गले लग जाती हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. ट्रेलर के बाद फैंस में अब फिल्म देखने की एक्साइटमेंट दोगुनी बढ़ गई है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें