Gadar 2: ‘उड़ जा काले कावा’ हुआ रिलीज, तारा और सकीना का दिखा जबरदस्त रोमांस

Gadar 2 Udd Ja Kale Kawa Song Release: सनी देओल और अमीषा की फिल्म 'गदर 2' का गाना 'उड़ जा काले कावा' रिलीज हो गया है.

Published date india.com Published: June 29, 2023 3:01 PM IST
Gadar 2 Udd Ja Kale Kawa Song Release
Gadar 2 Udd Ja Kale Kawa Song Release

Gadar 2 Udd Ja Kale Kawa Song Release: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर ‘गदर 2’ (Gadar 2) का पहला गाना ‘उड़ जा काले कावा’ (Udd Jaa Kaale Kaava) रिलीज हो गया है. बता दें अब तारा और सकीना की प्रेम कहानी को आगे बढ़ाते हुए फिल्म ‘गदर 2’ आने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. गदर 2 में भी हिट ट्रैक ‘उड़ जा काले कावा’ को शामिल किया गया है. गदर 2 के गाने उड़ जा काले कावा को आज रिलीज किया गया है और फिर से दोनों का रोमांस दिखने को मिल रहा है.

उड़ जा काले कावा हुआ रिलीज

गदर 2: द कथा कंटीन्यू का पहला गाना उड़ जा काले कांवा में सनी देओल और अमीषा पटेल की वही झलक नज़र आ रही है जो 21 साल पहले रिलीज गाने में दिखाई दी थी. गाने में तारा और सकीना अपने पुराने अंदाज में नज़र आ रहे हैं. इस गाने को शेयर करते हुए लिखा है, फिर से प्यार की बारसात होगी, उड़ जा काले कावा धुन के साथ. सनी-अमीषा का लुक भी बात करे तो कई हद तक मेकर्स ने उन्हें पुराने लुक में ढालने की कोशिश की है. हालांकि इन 22 सालों में सनी-अमीषा का लुक भी काफी बदल गया है.

21 अगस्त को आएगी फिल्म

गाने में तारा और सकीना अपने पुराने अंदाज में नज़र आ रहे हैं. इस गाने को शेयर करते हुए लिखा है, फिर से प्यार की बारसात होगी, उड़ जा काले कावा धुन के साथ.अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी गदर 2 को 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. इससे पहले गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी. गदर 2 इसी का सीक्वल है. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर लीड रोल में हैं. वहीं उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

दर्शकों को पसंद आई तारा-सकीना की केमिस्ट्री

22 साल बाद ‘गदर 2’ इस गाने को दोबारा रिक्रिएट किया गया है, लोगों को तारा-सकीना की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. 3 मिनट और 18 सेकंड के इस गाने में दिखाया गया है कि तारा सिंह, सकीना के लिए गाना गा रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.