Ganesh Chaturthi Songs: इन सुपरहिट गानों के साथ मनाए गणेश चतुर्थी का त्योहार, जश्न में डूब जाएंगे आप

Ganesh Chaturthi Songs: गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड के ये भक्ति और एनर्जी से भरपूर गाने सुने और इस दिन को और भी खास बनाएं.

Published date india.com Updated: September 19, 2023 10:14 AM IST
Ganesh Chaturthi Songs:  इन सुपरहिट गानों के साथ मनाए गणेश चतुर्थी का त्योहार, जश्न में डूब जाएंगे आप

गणेश चतुर्थी 10 दिनों तक चलने वाला बड़ा त्योहार है, 10 दिनों तक मनाए जाने वाला ये त्योहार इस बार 19 सितंबर यानी मंगलवार को मनाया जा रहा है. जबकि 28 सितंबर यानी अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा. इसके चलते आपने खाने पीने से लेकर सजावट की सारी जानकारी बटोर ली होगी. बॉलीवुड के सितारे भी हर साल गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही सेलेब्स अपने घर पर बप्पा को लेकर आते हैं. वहीं हर साल की तरह इस बार भी मुंबई में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है. यही वजह है कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को बड़े उत्साह से मनाते हैं. बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जो गणपति बप्पा पर बने हैं. तो फिर इस बार आप भी इन सुपरहिट गानों के साथ फेस्टिवल को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं.

श्री गणेशा देवा

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘अग्निपथ’ में भी गणपति बप्पा पर एक गाना फिल्माया गया है, जिसका नाम ‘श्री गणेशा देवा’ है. इस गाने को लोग खूब पसंद करते है.

मोरया रे

मोरया रे गाना शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ का है, जिसे शंकर महादेव ने गाया है. इस गाने में किंग खान गणेश जी की मूर्ती के सामने जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.

जलाव दिखाना ही होगा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सलमान खान की ‘वांटेड’ फिल्म का यह सॉन्ग सुपरहिट साबित हुआ था. गाने में सलमान खान का स्वैग देखने लायक है.

‘सुनो गणपति बप्पा मोरया

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ में भी गणपति बप्पा पर एक गाना बनाया गया था. इस गाने का नाम ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया’ है. इस गानें पर भी लोग गणेश चतुर्थी के मौके पर खूब थिरकते नजर आते हैं.

‘गजानन’ (बाजीराव मस्तानी)

संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में भगवान गणेश का ‘गजानन’ गाना फिल्माया गया है, जिसे सुनने के बाद आप निश्चित तौर पर बोल पड़ेंगे ‘गणपति बप्पा मोरेया’,

गणपति अपने गांव चले

इस गाने में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि यह गाना ‘अग्निपथ’ फिल्म का है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

स‍िंदूर लाल चढ़ायो

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म ‘वास्तव’ का सुपरहिट गाना ‘स‍िंदूर लाल चढ़ायो’ में आपको महाराष्ट्र का पूरा फ्लेवर दिखाई देगा. इस गाने में संजय दत्त गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं.

साडा दिल भी तू

फिल्म ‘एबीसीडी’ में ये क्लाइमैक्स डांस परफॉर्मेंस था. डांस ग्रुप की इस आखिरी परफॉर्मेंस को देख सबके दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.