इस वजह से Gashmeer Mahajani ऊर्फ आदित्य लेंगे 'इमली' सीरियल से ब्रेक, जानें क्या है कारण

Gashmeer Mahajani Take A break from the Tv Show Imlie: इमली सीरियल के लीड एक्‍टर गश्‍मीर महाजनी ने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया है और बता दें कि गश्‍मीर महाजनी आदित्‍य कुमार त्रिपाठी का किरदार निभाते हैं.

Updated: December 21, 2021, 12:13 PM IST

Gashmeer Mahajani Take A break from the Tv Show Imlie: स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल इमली (Imlie) में सुम्‍बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) गश्‍मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) लीड रोल में हैं. साथ ही ये शो टीवी पर सबसे अधिक पसंद भी किया जाता है और टीआरपी में हमेशा टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहता है. बता दें कि गश्‍मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) आदित्‍य कुमार त्रिपाठी का किरदार निभाते हैं और लोग उन्हें इस किरदार में बेहद पसंद भी करते हैं और जमकर उनपर प्यार लुटाते हैं, लेकिन अब उनके चाहनेवाले के लिए एक बुरी खबर आ रही हैं. दरअसल शो से जुड़े सुत्रों ने बताा है कि गश्‍मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) ने इस शो से ब्रेक लेने का फैसला किया है. हालांकि ये फैसला किसी निजी कारणों से लिया गया है या फिर किन कारणों से हम आपको जरुर बताएंगे. बता दें कि इस इमली (Imlie) शो को यहां तक लाने में, सुपरहिट कराने में गश्‍मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) का अहम रोल है और इससे पहले खबर आई थी कि गश्‍मीर (Gashmeer Mahajani) शो से अलविदा कहने वाले हैं, हालांकि उन खबरों पर उन्होंने नकार दिया था, लेकिन अब वो ब्रेक लेने वाले हैं और इसपर उन्होंने पक्की मुहर भी लगा दी है.

आखिर क्यों शो से ब्रेक ले रहे हैं गश्‍मीर 
इमली सीरियल की बदौलत गश्‍मीर (Gashmeer Mahajani) को बहुत बड़ी पहचान मिली है और इस शो से जुड़े हर किरदार को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. दर्शकों को आदित्य-इमली की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है, लेकिन अब वो शो से ब्रेक लेना चाहते हैं. गश्‍मीर महाजनी ने बताया है कि ब्रेक लेने की खबर पुरी तरह से सच्ची है और वो ऐसा इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें शो से किसी तरह की परेशानी है बल्कि इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके पास ओटीटी से अच्छा रोल ऑफर हुआ है और वो ओटीटी पर अलग तरह के किरदारों को निभाना चाहते हैं. मशहूर वेबसाइट की की रिपोर्ट की मानें तो गश्‍मीर ने एक ओटीटी फ‍िल्‍म साइन की है जिसकी शूटिंग के लिए उन्‍हें इमली से ब्रेक लेना है, इस फ‍िल्‍म की शूटिंग के बाद गश्‍मीर इमली सीरियल में लौट आएंगे.

सालों से पर्दे पर कर रहे हैं राज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्मीर कई सालों से पर्दे पर काम कर रहे हैं औऱ वो मराठी टीवी पर भी अच्छी कपड़ रखते हैं औऱ साथ ही उन्होंने पृथ्वी थियटर में भी काम किया हुआ है और साल 2019 में वह अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत में नजर आए थे. इसके साथ ही गश्‍मीर वेब सीरीज अंजान स्पेशल क्राइम यूनिट में काम कर चुके हैं. बता दे कि इमली शो में इन दिनों जमकर धमाके हो रहे हैं, दरअसल इन दिनों आदित्‍य और मालिनी की शादी हो रही है और साथ ही आर्यन ने इमली को बदलने की कसम खा ली है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.