
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
When Gauri Return Shahrukh T-shirt And Buy A Bag: शाहरुख खान औऱ गौरी खान बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर जानें जाते हैं और उनकी जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है. इनकी प्यार औऱ रोमांस लोगों के लिए एक मिसाल की तरह फैंस के सामने आता है. ऐसे में किंग खान का एक वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे गौरी खान को शॉपिंग से बेहद प्यार है और जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी उन्होंने सुनाया है
कोरियोग्राफर फराह खान के साथ एक थ्रोबैक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि गौर को शुरू से ही शॉपिग से बेहद प्या था और इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बेहद मजेदार किस्सा सुनाया था. दरअसल फराह ने बताया था कि वो जानती हैं किंग खान अपनी पत्नी से प्यार करते हैं और उन्हें जमकर महंगे और कमाल के तोहरफे देते हैं. वहीं इसके बारे में बात करते हुए एक्टर ने फराह खान को बताया था कि ‘मैं गौरी को अब तक की सारे गिफ्ट दे चुका हूं, लेकिन मुझे पता है कि वो 99.9 प्रतिशत इसे वापस ही कर देती है’.
अपनी बात के बारे में आगे बात करते हुए शाहरुख खान ने बताया था कि ‘एक बार मुझे याद आया कि मेरी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी, इसलिए मुझे कुछ महीनों के लिए लंदन में रहना पड़ा था. मैं एक कपड़े की दुकान पर गया और अपने लिए एक टी-शर्ट खरीदी जो मेरे लिए थोड़ी बड़ी थी, इसलिए मैंने सोचा कि इसे पहनना मेरे लिए सही नहीं होगा औ मैं अस्पताल में ही था.
One-Night Stand कर चुके हैं रणवीर सिंह सहित ये बॉलीवुड स्टार्स, नाम कर देगा हैरान
8
इसके बात किंग खान की बात को काटते हुए फराह कहती हैं कि शाहरुक ने गौरी को ये टी-शर्ट वापस करने को कहा. इसके बारे में बताते हुए, पठान स्टार ने खुलासा किया कि उन्होंने उनसे कॉटन से बनी एक टी-शर्ट लाने के लिए कहा, लेकिन जब वह इसे वापस करने गईं, तो उन्होंने इसे वापस लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया.
View this post on InstagramA post shared by Bollywood + Comedy funny reels 🤪🤣😎 अब फॉलो भी कर लीजिए🙏 (@shona_kar517)
इसके बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि ‘मेरे दोस्त हैं पमिला और काजल और वो मुझसे मिलने आए और इस दौरान उन्होंने मुझे सच बताया कि गौरी ने टी-शर्ट बदल ली और कुछ और ले लिया लेकिन उसने आपके लिए कुछ भी नहीं खरीदा. गौरी ने कहा कि वह अस्पताल में है, उसे नये कपड़ों की जरूरत नहीं है. इसलिए उन्होंने अपने लिए एक हैंडबैग खरीदा’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.