Government Of India Announced Superstar Mohanlal Will Awarded By The Dadasaheb Phalke Award 2023
Dadasaheb Phalke Award: भारत सरकार का बड़ा ऐलान, सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा सिनेमा जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार
Dadasaheb Phalke Award:मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा. इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसार मंत्रालय ने अपने एक्स हैंडल से दिया है.
Dadasaheb Phalke Award: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा. यह अवॉर्ड उन्हें सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए दिया जाएगा. मोहनलाल इस सम्मान को पाने वाले दूसरे मलयालम कलाकार हैं. इससे पहले यह अवॉर्ड अदूर गोपालकृष्णन को 2004 में मिला था. मोहनलाल को अवॉर्ड मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है.
मोहनलाल का फिल्मी सफर
मोहनलाल पिछले 45 सालों से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने 1980 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और अब तक करीब 400 फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्हें इंडियन सिनेमा में योगदान के लिए पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं. इससे पहले दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती को 2022 के लिए दिया गया था. मोहनलाल की लंबी एक्टिंग जर्नी भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मिसाल बन चुकी है.
अवॉर्ड का ऐलान
सूचना एवं प्रसार मंत्रालय ने ट्वीट करके मोहनलाल को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार इस घोषणा को लेकर बहुत खुश है. पीएम मोदी ने X पर लिखा कि मोहनलाल बेजोड़ प्रतिभा और बहुमुखी अभिनय के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि मोहनलाल की फिल्में और रंगमंचीय योगदान मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा बनाता है.
On the recommendation of the Dadasaheb Phalke Award Selection Committee, the Government of India is pleased to announce that Shri. Mohanlal will be conferred the prestigious Dadasaheb Phalke Award 2023.
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 20, 2025
दृश्यम 3 में आएंगे नजर
मोहनलाल जल्द ही अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने वाली है और इसे 2026 में रिलीज किए जाने की संभावना है. इसके अलावा वह हाल ही में टीजर रिलीज हुई फिल्म ‘वृषभ’ में भी नजर आएंगे. उनके बहुमुखी और प्रेरक योगदान के कारण मोहनलाल का नाम भारतीय सिनेमा में हमेशा याद किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.