अतुल्य भारत अभियान का चेहरा नहीं होंगे अमिताभ बच्चन
‘अतुल्य भारत’ देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन मंत्रालय का यह प्रमुख अभियान है
पनामा पेपर लीक्स मामले में महानायक अमिताभ बच्चन का नाम आने के बाद अतुल्य भारत अभियान का ब्रैंड ऐंबैसडर बनाने का फैसला फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने फिलहाल अमिताभ बच्चन को अतुल्य भारत अभियान का ब्रैंड ऐंबैसडर बनाने का फैसला रोक लिया है।
यह भी पढ़े: अमिताभ बच्चन ने कहा दिलीप कुमार ठीक हैं
कुछ दिनों पहले ऐसी ख़बरें आई थी की सरकार अतुल्य भारत अभियान का ब्रैंड ऐंबैसडर प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ बच्चन बनाने के बारे में सोच रही है। दोनों के नाम लगभग तय होगये थे। लेकिन पनामा पेपर लीक्स मामले के बाद यह प्रक्रिया रोक दी गई है। कहा जा रहा है कि जब तक वित्त मंत्रालय से इस बारे में स्थिति साफ नहीं होती, तब तक उन्हें कांट्रैक्ट नहीं भेजा जाएगा। अतुल्य भारत’ देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन मंत्रालय का यह प्रमुख अभियान है
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार काला धन मामले में अपना रुख सख्त ही रखना चाहती है। इस विवाद में अमिताभ बच्चन का नाम नाम आने पर सरकार ने बतौर ब्रैंड ऐंबैसडर उनके नाम को फाइनल करने का फैसला टाल दिया। फिलहाल सिर्फ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ही अतुल्य भारत अभियान की ब्रैंड ऐंबैंसडर होंगी।
ज्ञात हो की खोजी पत्रकारों के एक अंतर्राष्ट्रीय संघ (आईसीआईजे) और दुनिया भर के सौ से भी अधिक अन्य समाचार संस्थानों ने विश्व के कई अत्यंत प्रमुख लोगों की बाहरी देशों में संदिग्ध आर्थिक कार्रवाइयों का खुलासा किया था। इस सूची में 500 से अधिक भारतीय हैं। इनमें अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।
भारत में इंडियन एक्सप्रेस ने कई पृष्ठों की खोजी रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें अन्य नामों के अलावा आरोप लगाया गया है कि बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पनामा की कंपनियों में निदेशक हैं। इनसे संपर्क करने के बावजूद इन दोनों से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। ऐश्वर्या के मीडिया सलाहकार ने अखबार को बताया कि यह सूचना गलत है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें