Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानि कि गोविंदा अपनी एक अलग पहचान रखते हैं और अब भले ही वो फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन फैंस उन्हें आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं.इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के साथ कमाल का डांस करने के लिए दर्शकों के बीच मशहूर हैं. ऐसे में इन दिनों उनकी पत्नी सुनिता जमकर इंटरव्यू दे रही हैं औऱ हाल ही में उन्होंने अपने और गोविंदा के रिश्ते पर कुछ ऐसा कहा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
अलग रहते हैं गोविंदा और सुनिता
दरअसल सुनिता अपने एक बयान को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. इस दौरान उन्होंने गोविंदा को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि, जिसके बाद लोग यही कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच खटपट है. हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनिता ने बताया कि वो दोनों साथ नहीं रहते हैं. जहां सुनीता अपने दोनों बच्चों के साथ एक फ्लैट में रहती हैं, वहीं गोविंदा अपार्टमेंट के सामने एक बंगले में अकेले रहते हैं.
वो रातभर लोगों से बातें करते हैं- सुनिता
सुनिता ने इसके बाद सफाई देते हुए कहा कि मैं और मेरे बच्चे बेहद कम बोलते हैं और केवल काम की बात करना पसंद करते हैं. वहीं गोविंदा को बातें करना अच्छा लगता है वो 10 लोगों को इकट्ठा करते हैं और उनके साथ बातचीत करते रहते हैं. हमारी लाइफस्टाइल भी बेहद अलग है, जहां में 3-4 सुबह उठती हूं तो वहीं वो इतने बजे सोने जाते हैं.
गोविंदा नहीं हैं अच्छे पति
वहीं इस इंटरव्यू के दौरान सुनिता से जब गोविंदा के रोमांटिक नेचर के बारे में पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने जो कहा वो काफी शाॅकिंग था. सुनिता ने कहा कि ‘गोविंदा हमेशा काम करता रहता है और उनके पास रोमांस के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैंने उससे कहा है कि अगले जन्म में वह मेरा पति न बने.’ अब सुनिता का गोविदा को लेकर दिया ये बयान इस वक्त चर्चा में है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.