कपिल शर्मा शो में पत्नी से जुड़े एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए गोविंदा, सुनीता ने कहा मैं इनके कच्छे का भी...

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा उनकी पत्नी सुनीता और बच्चे हाल ही में द कपिल शर्मा शो में गेस्ट के तौर दिखाई देंगे.

Published date india.com Updated: September 10, 2021 3:57 PM IST
govinda and sunita ahuja reached at the kapil sharma show wife says i know the colour of actor underwear even
the kapil sharma show

The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा उनकी पत्नी सुनीता और बच्चे हाल ही में द कपिल शर्मा शो में गेस्ट के तौर दिखाई देंगे. जहां सबने जमकर मस्ती की. फिर सवालों का दौर शुरू हुआ. कपिल ने गोविंदा से सुनीता के बारे में कई सवाल किए. लेकिन गोविंदा एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए. यही नहीं गोविंदा ने कहा कपिल तू सवाल पूछ रहा है या मेरी बैंड बजा रहा है.

पहले तो कपिल (Kapil Sharma) से उनकी पत्नी के इयर रिंग्स का रंग पूछा फिर नेल पेंट का रंग पूछा. गोविंदा किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए. फिर बाद में…

जब गोविंदा सवालों का जवाब नहीं दे पाए तो उनकी पत्नी सुनीता ने कहा. कपिल उनसे क्या पूछता है मुझसे पूछ. मुझे उनके कच्छे का रंग भी पता है.

बता दें, गोविंदा के भांजे कृष्णा ने अपने मामा के आने की वजह से उस एपिसोड में आने से मना कर दिया था. वहीं सुनीता आहूजा ने कहा कि वह जब तक जिंदा हैं, कृष्णा अभिषेक और उसके परिवार को देखना नहीं चाहती हैं. गोविंदा ने कपिल शर्मा के शो से कृष्णा की अनुपस्थिति का जवाब नहीं दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.