Sunita Ahuja On Govinda: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपनी शादी और अपने पति के आसपास के लोगों के बारे में अपन बात कही है और हर बार की तरह उन्होंने बेहद बेबाकी से बात की है. सुनीता ने खुलकर बताया कि कैसे उनका और गोविंदा का व्यक्तित्व अलग-अलग है. सुनीता कई बार कह चुकी हैं कि वो दोनों अलग-अलग है और इसी वजह से दोनों कई सालों से अलग-अलग घरों में रहते हैं. ऐसे में सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें गोविंदा के आसपास के लोगों से खासी दिक्कत है और उन्हें लगता है कि वो बेवकूफ वाली बातें करते हैं जो मुझे समझ नहीं आता है लेकिन गोविंदा को मजा आता है. आइए जानते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा है.
बेवकूफ लोगों के साथ रहते हैं गोविंदा
कर्ली टेल्स के साथ सुनीता का एक इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सुनीता आहूजा ने साझा किया कि वो अपनी बाचचीत को बेहद कम रखना पसंद करती हैं और वो पूजा पाछ और मेडिटेशन में अपना पूरा ध्यान लगाती हैं. इसके विपरीत, उन्होंने बताया कि ‘गोविंदा को बेवकूफ लोग बहुत पसंद हैं. सुनीता ने आगे कहा, ‘वह चार बेवकूफ लोगों के साथ बैठते हैं और फिर वे बकवास बातें करते हैं, जो मुझे पसंद नहीं है’.
गोविंदा की लाइफस्टाइल बेहद खराब
सुनीता ने गोविंदा के सोने के अजीबो-गोरीब सोने औऱ लाइफस्टाइल पर खुलकर बातें की है. सुनीत ने बताया कि उनके पति हर रात 2:30 बजे तक जागते हैं. देर रात तक सोने की यह आदत उन्हें तब से लगी है जब वो बेहद बिजी हुआ करते थे और अब वो उनकी लाइफस्टाइल हो गई है. सुनीता ने बताया कि हालांकि उनका सोने का शेड्यूल अक्सर गड़बड़ रहता है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि यह कई सालों से उनकी आदत रही है.
12 सालोंं से अकेले जन्मदिन मना रही हैं सुनीता
सुनीता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि, पिछले 12 सालों से उन्होंने अपना जन्मदिन अकेले ही बिताया है. सुनीता ने बताया कि उन्होंने वे साल अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए समर्पित कर दिए, लेकिन अब जब वे बड़े हो गए हैं, तो वह खुद पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं. सुनीता ने मजाकिया अंदाज में साझा किया, “जैसा ही 8 बजता है, बोतल खोल के, अकेले केक काट के, दारू पी लेती हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.