Govinda Joins The Long List Of Comeback Failures With Kill Dill
गोविंदा ही नहीं बल्कि और भी है “फ्लॉप कमबैक” लिस्ट में शामिल
साफ़ लफ्ज़ों में कहें तो गोविंदा का ये कमबैक रहा फ्लॉप । अब अगर गोविंदा के एक्टिंग करियर को कोई बचा सकता है तो वो है उनकी अगली फिल्म ‘हैप्पी एन्डिंग’ जो रिलीज़ हो रही है इस शुक्रवार को।
हमारे बॉलीवुड के ची ची यानि के गोविंदा काफी समय से बॉलीवुड में एक अच्छे कम बैक की तलाश में थे । उनकी इस तलाश ने पहुंचाया उन्हें फिल्म ‘किल/दिल’ तक । फिल्म का प्रोमो और गाना तो बड़ा दिलचस्प लग रहा था, ऐसा लग रहा था की गोविंदा की नैय्या इस फिल्म से पार लग जाएगी लेकिन बुरी ख़बर ये है ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस नहीं कर पा रही है । १४ नवम्बर को रिलीज़ हुई ये फिल्म अब तक सिर्फ २० करोड़ कमाने में ही सफल हो पाई है , और तो और गोविंदा के फैन्स को उनसे जितनी भी उम्मीद थी उसपर भी पानी फिर गया है । फिल्म में गोविंदा को ज्यादा स्क्रीन स्पेस भी नहीं मिला हैं । साफ़ लफ्ज़ों में कहें तो गोविंदा का ये कमबैक रहा फ्लॉप । अब अगर गोविंदा के एक्टिंग करियर को कोई बचा सकता है तो वो है उनकी अगली फिल्म ‘हैप्पी एन्डिंग’ जो रिलीज़ हो रही है इस शुक्रवार को।
वैसे गोविंदा बॉलीवुड के अकेले ऐसे सितारे नहीं जिन्हें ऑडियंस ने दोबारा स्वीकार करने से मना कर दिया हो । ये लिस्ट तो बड़ी लम्बी है लेकिन बताते है आपको कुछ ऐसे हिट चेहरें जिनका कमबैक रहा फ्लॉप.
रेखा
७० के दशक की बेहद खूबसूरत और जानी मानी नायिका रेखा ने जब फिल्म ‘सुपर नानी’ से कम बैक करने की सोची तो हर कोई रेखा के एक्टिंग को फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हो गया । लेकिन फिल्म के ख़राब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने न केवल रेखा के फैन्स का दिल तोडा बल्कि बॉलीवुड के कई नौजवान एक्टर्स को भी निराश कर दिया जो आज भी रेखा के हुस्न के दीवाने है ।
Add India.com as a Preferred Source
रानी मुख़र्जी
आदित्य चोपड़ा ने भले ही रानी मुख़र्जी को अपने ज़िन्दगी की रानी बनाकर उनकी पर्सनल लाईफ में खुशियाँ ही खुशियाँ भर दी हो लेकिन वो रानी की प्रोफेशनल लाईफ सुधरने में नाकामयाब रहे । रानी ने फिल्म ‘मर्दानी’ से बॉलीवुड में कम बैक किया, फिल्म के लिए रानी ने खूब मेहनत की थी लेकिन रानी ऑडियंस का दिल जीतने में नाकामयाब रही । फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई ।
माधुरी दिक्षित
धक् धक् गर्ल माधुरी भले आज भी लाखों के दिलों की धड़कन है लेकिन फिर भी माधुरी अपने चाहने वालों को थिएटर्स तक खीचने में सफल नहीं हो पाई । माधुरी ने डॉक्टर नेने से शादी के बाद बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया था लेकिन माधुरी ज्यादा समय तक बॉलीवुड से दूर नहीं रह पाई और साल २००७ में उन्होंने फिल्म ‘आजा नचले’ से कमबैक किया लेकिन ये फिल्म कब आई और कब चली गयी कुछ पता नहीं चला । धक् धक् गर्ल ने इस साल फिल्म ‘डेढ़ इश्क़िया’ और ‘गुलाब गैंग’ से फिर बॉलीवुड में एंट्री मारी, लेकिन फिर से माधुरी की हुई टांए टांए फिश ,माधुरी के एक्टिंग को तो पसंद किया गया पर फिल्म को नहीं.
करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर भी साल २०१२ में फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ से कम बैक कर चुकी है लेकिन उनकी फिल्म तो बॉक्स ऑफिस इतनी बुरी तरह पिटी की अब शायद ही करिश्मा फिल्मो में काम करने की हिम्मत करेंगी ।
प्रिटी जिंटा
क्यूट और बबली एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने बॉलीवुड को कई कामयाब फिल्में दी है. लेकिन साल २००८ में आई फिल्म हेरोज के बाद प्रिटी फिल्मों से गायब होगयी । प्रिटी ने ५ साल बाद साल २०१३ में अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ से कमबैक किया, लेकिन इस बार ये प्रीटी वुमन लोगों पर अपना जादू नहीं चला पाई ।
लगता है छोटा पर्दा अब इनका आखिरी सहारा है. वैसे गोविंदा वहां भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और नतीज़ा कुछ खास नहीं रहा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.