Govinda Mother Nirmala Devi: 90 के दौर में गोविंदा ने जमकर नाम कमाया और वो जो फिल्म में नजर आते थे वो सुपरहिट हो जाता था, इस दौर में उन्होंने हर फिल्म बड़ एक्ट्रेस के साथ काम किया और उनका डांस देखकर फैंस उनपर दिल हार बैठते थे. हालांकि, उनके जीवन में एक और खास पहलू है, जो कम ही लोग जानते हैं. यह पहलू है उनकी मां, जिनका नाम था निर्मला देवी लेकिन वो एक मुस्लिम थी आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा.
गोविंदा में असल में थीं मुस्लिम
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा को बॉलीवुड में उनके शानदार अभिनय और डांस के लिए जानें जाते हैं. वहीं गोविंदा अफनी मां को भगवान के तौर पर पूजते थे और वो अपनी मां के पैर को धोकर उनका पीना पीते थे. हालांकि आपको बता देंनिर्मला देवी का जन्म 7 जून 1927 को वाराणसी में हुआ था और उनका नाम नजमा था, वे एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं और बचपन से ही गायन का शौक था. इस शौक ने उन्हें मुंबई तक पहुंचाया, जहां उनकी मुलाकात गोविंदा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर-एक्टर अरुण कुमार अहूजा से हुई. दोनों ने प्रेम विवाह किया, शादी के बाद नजमा ने हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर निर्मला देवी रख लिया.
जानें क्यों लिया संन्यास
फिल्म प्रोड्यूसर-एक्टर अरुण कुमार अहूजा से शादी करने के बाद इस कपल ने कामिनी, पद्मा, कृति कुमार, पुष्पा आनंद और गोविंदा को जन्म दिया. गोविंदा के पैदा होने के बाद निर्मला देवी पूरी तरह से आध्यात्म में डूब गई थीं और उन्होंने साध्वी बनकर संन्यास ले लिया था.
आपको जानकर हैरत होगी कि गोविंदा की मां ने उसे कहा था कि ‘वो 49 साल की अवस्था में दोबारा अपनी पत्नी सुनीता के साथ विवाह रचाएं, ये उनके जीवन के लिए जरूरी है’. इसलिए गोविंदा ने सुनीता से 49 साल की उम्र में दोबारा शादी की थी. बता दें कि अपने कई इंटरव्यू में गोविंदा ने खुद कहा था कि ‘उनके ऊपर उनकी मां का काफी असर रहा है, वो उनके काफी करीब थे, उनके जाने का गम आज भी वो भूल नहीं पाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.