BR Chopra ने गोविंदा की मां को कहा था 'पागल', एक्टर ने ठुकराया था 'महाभारत' का ये धांसू किरदार

Govinda Rejected BR Chopra Mahabharat: गोविंदा ने खुलासा किया कि उन्हें बीआर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु का किरदार निभाना था

Published date india.com Published: March 11, 2025 4:31 PM IST
BR Chopra ने गोविंदा की मां को कहा था 'पागल', एक्टर ने ठुकराया था 'महाभारत' का ये धांसू किरदार

Govinda Rejected BR Chopra Mahabharat: बीआर चोपड़ा की महाभारत को आज भी देखने वाले दिल से पसंद करते हैं और उसे जमकर देखा जाता है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि गोविंदा भी इसका हिस्सा बनने वाले थे? जी हां आपने सही पढ़ा हीरो नंबर वन गोविंदा को महाभरत के अभिमन्यु वाले किरदार के लिए पसंद किया गया था. हालांकि एक्टर ने ये किरदार करने से मना कर दिया था और इसकी वजह थी उनकी मां.

बीआर चोपड़ा को नहीं पता मैं उनके घर जाता था- गोविंदा

हाल ही में मुकेश खन्ना के साथ उनके यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर बातचीत में गोविंदा ने खुलासा किया कि वह अक्सर बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा के घर जाते थे. गोविंदा ने बताया कि ‘मैं उनके घर में जाकर काम करता था. रेणु भाभी मुझे बुलाती थीं, ‘चीची बेटा आजा घर पर (चीची, तुम घर आओ) ठीक नहीं हूं हम घर की सफाई करेंगे. मुझे लगता है कि बीआर चोपड़ा को इस बारे में पता नहीं था, वह नहीं जानते थे कि मैं उनके घर गया था और आंटी (श्रीमती चोपड़ा) मुझे बहुत प्यार करती थीं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी.

बीआर चोपड़ा ने गोविंदा को अभिमन्यु के लिए चुना

गोविंदा ने उस पल को याद किया जब अभिमन्यु की भूमिका निभाने के लिए चुने जाने के बाद उन्हें बीआर चोपड़ा के ऑफिस में बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने वास्तव में इस भूमिका के लिए कभी ऑडिशन नहीं दिया था, गोविंदा ने बताया कि कैसे इस भूमिका को ठुकराना बीआर चोपड़ा को अच्छा नहीं लगा.

मां के कहने पर महाभरत को ठुकरा दिया

गोविंदा ने कहा, ‘मैं उनके दफ़्तर पहुंचा और उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने मुझे महाभारत में अभिमन्यु की भूमिका निभाने के लिए चुना है. मैंने उनसे कहा, ‘मेरी मां ने इस भूमिका को करने से मना कर दिया है. मैं यह भूमिका नहीं करूंगा. ऐसे में उन्होंने मुझसे पूछा, ‘तुम्हारी मां क्या हैं?’ मैंने उनसे कहा कि वह साध्वी हैं और मेरे लिए फिल्मी करियर से पहले मां का कहना मायने रखता है. मैंने उस समय चोपड़ा साहब को इतना बड़ा, प्रभावशाली व्यक्ति नहीं माना था और मेरा मन अलग था’.

गुस्से में कहा ‘वो पागल है- गोविंदा

गोविंदा ने आगे बताया कि ‘बीआर चोपड़ा बहुत गुस्से वाले थे, इसलिए उन्होंने गुस्से में कहा, ‘वो थोड़ी पागल है.’ मैंने उनसे कहा कि मेरी मां की पहली फ़िल्म शारदा थी, उन्होंने नौ फ़िल्में की हैं और वह उनकी सीनियर हैं. मैंने उनसे कहा कि मेरी मां जो भी कहती हैं, वह सच होता है, इसलिए मुझे उनकी बातों के खिलाफ़ जाने का कोई अधिकार नहीं है’.

‘आप गोविंदा को ऑफिस से बाहर निकाल रहे हैं’

गोविंदा ने बताया कि कैसे उन्हें बीआर चोपड़ा के ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया था और मैं मां ने कहा था कि बीआर चोपड़ा के सामने तुम्हें एक्टिंग करनी और कहा उनको कहना ‘आपकी सोच मैं खा गया.’ और मैंने ऐस ही किया, लेकिन बीआरप चोपड़ा औऱ गुस्सा हो गए और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि ‘ये पागल है इसको बाहर निकालो’. मैंने उनको कहा कि कि वे इस बारे में सोचें, क्योंकि वे गोविंदा को अपने ऑफिस से बाहर निकाल रहे हैं’.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.