Govinda-Sunita Ahuja Divorce: शादी के 37 साल बाद गोविंदा और सुनीता ले रहे हैं तलाक?

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कथित तौर पर 37 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं.

Published date india.com Updated: February 25, 2025 1:33 PM IST
Govinda-Sunita Ahuja Divorce: शादी के 37 साल बाद गोविंदा और सुनीता ले रहे हैं तलाक?

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: खबरों की मानें तो 90 के दशक के स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा तलाक लेने जा रहे हैं. जी हां आपने सही पढ़ा मीडिया में लगातार खबरें आ रही हैं कि कपल अब अलग हो रहा है और सालों तक एक दूजे का साथ देने के बाद अब वो अपनी राहें अलग कर सकते हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस खबर की पुष्टि या फिर खंडन नहीं किया है.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का तलाक!

गोविंदा और सुनीता अपनी निजी जिंदगी को सुर्खियों से दूर रखने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से एक्टर की पत्नी के कई सारे इंटरव्यू मीडिया में जमकर वायरल हुए हैं. ऐसे में अब मीडिया में इस तरह की खबरें आना की कपल अलग हो रहा है, फैंस को हैरान कर रहा है. वैसे तो सुनीता पहले भी यह कह चुकी थीं कि वह और गोविंदा साथ नहीं रहते, लेकिन रिश्ता इस कदर टूटा जाएगा ये फैंस को उम्मीद नहीं थी.

लड़ाई और अलग लाइफस्टाइल तोड़ रही है शादी

लगभग चार दशकों तक एक साथ रहने के बाद, मीडिया में खबरे हैं कि वे तलाक की ओर बढ़ रहे हैं. मीडिया में आइ खबरों के मुताबिक बार-बार होने वाले झगड़ों और एक-दूसरे से अलग सोच और लाइफस्टाइल रखने वाला ये कपल अब अपनी शादी से अलग होना चाहता है. अफवाहें यह भी हैं कि गोविंदा की अपने 30 वर्षीय मराठी सह-कलाकार के साथ नजदीकियों काफी बढ़ रही हैं और ये भी एक वजह हो सकती है रिश्ता टूटने की. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा.

कई सालों से अलग रह रहा है कपल

तलाक की खबरों के बीच Reddit पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है ‘सुनीता हाल ही में हुए कई इंटरव्यू में हिंट दे चुकी हैं कि गोविंदा का अफेयर है’.  बता दें पिछले कुछ समय से सुनीता ने कई सारे इंटरव्यू में इस तरफ इशारा किया था कि उन्हें डर है कि गोविंदा कही इस उम्र में आकर अफेयर ना कर ले औऱ साथ ही उन्होंने कहा था कि वो दोनों सालों से अलग रहे हैं और इसकी वजह है, दोनों की अलग लाइफस्टाइल. सुनीत ने यहां तक कहा था कि वो करीब 12 सालों से अकेले अपना जन्मदिन मना रही हैं और खुद ही केक काटकर खुद ही इसका जश्न मना लेती हैं. वहीं अगर सुनीता का सोशल मीडिया देखें तो उन्होंने 8 महीने पहले गोविंदा के साथ आखिरी फोटो शेयर की थी, इसके बाद उनकी और गोविंदा की कोई तस्वीर साथ की नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.