अब गोविंदा की पत्नी ने कश्मीरा शाह को लेकर माने ताने, कहा- 'दिक्कतें तब शुरू हुई जब बुरी बहू लेकर आए'

Govinda – Krushna Abhishek Rift: गोविदा की पत्नी सुनीता आहूजा तब भड़क गई जब उन्होंने कश्मीरा शाह के उस बयान के बारे में सुना.

Published date india.com Updated: September 18, 2021 9:03 AM IST
Govinda – Krushna Abhishek Rift: Sunita Ahuja Slams Kashmera Shah, Calls Her ‘Bad Daughter-in-Law’.
Govinda – Krushna Abhishek Rift: Sunita Ahuja Slams Kashmera Shah, Calls Her ‘Bad Daughter-in-Law’.

Govinda – Krushna Abhishek Rift: गोविंदा (Govinda) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच आए दिन विवाद बढ़ता ही जा रही है. पिछले हफ्ते जब से गोविंदा (Govinda) द कपिल शर्मा शो (The Kapil Show) से होकर लौटे हैं, तभी से विवाद ने आग पकड़ ली है. वहीं अब गोविंदा की पत्नी सुनीता अहुजा (Sunita Ahuja) नेकृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) पर खूब निशाना साधा है.

बता दें कि हाल ही में कृष्णा (Krushna Abhishek) गोविंदा (Govinda) और सुनीता के कपिल शर्मा शो के एपिसोड में नजर नहीं आए थे, इसके बाद ये मैटर काफी बड़ा हो गया. सुनीता ने कृष्णा के टैलेंट पर निशाना साधा था जिसके बाद कश्मीरा शाह से जब इस पर उनका रिएक्शन मांगा था तो उन्होंने कहा था कौन सुनीता. अब सुनीता ने कश्मीरा के स्टेटमेंट पर अपनी बात रखी है.

सुनीता ने कहा, ‘मैं गलत चीजों का जवाब नहीं देती. मां की तरह उनका ध्यान रखने के बाद भी वे हमारे साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं. घर में दिक्कतें तब शुरू हुई जब हम बुरी बहू लेकर आए. मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती. मेरे पास लाइफ में काम करने को बहुत कुछ है. मैं गोविंदा का काम हैंडल करती हूं. गोविंदा ने पहले ही ये कहा है कि वह पब्लिक मैटर को पब्लिक में नहीं लाना चाहते हैं लेकिन कुछ लोगों को पब्लिसिटी चाहिए होती है और वह मुद्दा बनाते रहते हैं.’

View this post on Instagram

A post shared by @officialsunitaahuja


सुनीता ने आगे कहा, ‘हमें फुटेज नहीं चाहिए. जिन्हें फुटेज चाहिए होती है वो लोग ऐसी हरकतें करते हैं. कई बार वह सॉरी बोलने को तैयार रहता है और कई बार मैंने पैचअप किया था. लेकिन अब हम बुरी चीजें बर्दाश्त नहीं कर सकते. हमारी सेल्फ रिस्पेक्ट है. वह होती कौन है बीच में बोलने वाली. मैं 36 साल से गोविंदा की पत्नी हूं और वह अब आई है. हम अपनी जिंदगी में खुश हैं और मेरे पास बहुत काम है, मेरे पास ऐसे लोगों को देखने का समय नहीं है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.