महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हैंडबैग लेकर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी, लोगों ने किया ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी उनिता आहूजा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पर्स के साथ नज़र आ रही हैं.

Published date india.com Updated: May 18, 2023 8:51 AM IST
Govinda's wife sunita ahuja reached Mahakaleshwar inside with carry luxury bag people trolled
Govinda's wife sunita ahuja reached Mahakaleshwar inside with carry luxury bag

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पर्स के साथ नज़र आ रही हैं. दरअसल 15 मई को उज्जैन के महाकाल के मंदिर में गोविंदा और उनकी पत्नी ने पूजा की. लेकिन मंदिर के गर्भ-गृह में वे अपने हाथ में एक लग्जरी पर्स लिए नज़र आईं जो कि मंदिर के नियमों के विरूद्ध है.

हैरानी की बात ये है वहां उन्हें इस बात के लिए रोका-टोका भी नहीं गया. लोगों ने उन्हें इस हरकत के लिए ट्रोल किया है और मंदिर के सुरक्षा उपायों के बारे में चिंता जताई है.

बता दें, सुनीता आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उज्जैन से एक तस्वीर साझा की थी और इसे कैप्शन दिया: महाकाल उज्जैन में एक अद्भुत दर्शन हुए.

एक अन्य तस्वीर में वे मंदिर के पुजारी के साथ बैठी हुई हैं और मंदिर की एक फ्रेम लगी तस्वीर उन्हें देती नज़र आ रही हैं.

sunita ahuja

sunita ahuja

बता दें, मंदिर के प्रशासकों इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बार फुटेज की समीक्षा करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.