Hrithik Roshan के साथ सेल्फी ले रहे डिलीवरी ब्वॉय को गार्ड ने दिया धक्का, देखिए फिर 'क्रिश' ने क्या किया?

Hrithik Roshan : ऋतिक के पास एक डिलीवरी ब्वॉय सेल्फी लेने आता है, तभी एक्टर के बॉडीगार्ड ने लड़के को धक्का देते हुए वहां से जाने को कहा.

Published date india.com Published: April 16, 2023 3:51 PM IST
Hrithik Roshan के साथ सेल्फी ले रहे डिलीवरी ब्वॉय को गार्ड ने दिया धक्का, देखिए फिर 'क्रिश' ने क्या किया?

Hrithik Roshan Video : बॉलीवुड के सुपरहीरो ‘क्रिश’ यानी एक्टर ऋतिक रोशन हाल ही में अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ डिनर डेट पर गए. इस दौरान सुजैन खान के भाई जायद खान भी उनके साथ शामिल हुए. इंस्टाग्राम रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ऋतिक का एक वीडियो सामने आया है, जो अब एक और वजह से खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी कार के पास वेट कर रहे ऋतिक के पास एक डिलीवरी ब्वॉय सेल्फी लेने आता है, तभी एक्टर के बॉडीगार्ड ने लड़के को धक्का देते हुए वहां से जाने को कहा. गार्ड के ऐसे बर्ताव पर ऋतिक रोशन के कुछ न बोलने पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है.

वीडियो ऋतिक मुंबई के एक रेस्टोरेंट से ब्लैक टी-शर्ट, ब्लू डेनिम, कैप और ब्लैक शूज पहने बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. एक डिलीवरी ब्वॉय उसके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है लेकिन एक्टर के गार्ड ने उसे धक्का दे दिया. फोटो के लिए ऋतिक भी लड़के की तरफ झुकते हैं, लेकिन उनका बॉडीगार्ड फैन को धक्का देकर दूर कर देता है. कुछ मिनट बाद, सुजैन खान, अर्सलान और जायद खान ऋतिक के साथ गाड़ी में बैठ जाते हैं. गार्ड की इस हरकत से फैंस काफी नाराज हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘हम लोगों की वजह से ही इन सबका वजूद है, बेचारे को कैसे धक्का दे दिया, ये लोग समझते क्या हैं आपने आप को.’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये क्या बकवास है एक डिलीवरी ब्वॉय ऋतिक रोशन के साथ सेल्फी लेना चाहता है, गार्ड ऐसा कैसे कर सकता है. हमें इस तरह के बर्ताव को होने से रोकना होगा.’ ऋतिक और सुजैन दिसंबर 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने 2006 में अपने पहले बेटे हरेन का स्वागत किया, हिरदान का जन्म 2008 में हुआ था. दोनों दिसंबर 2013 में अलग हो गए और उनके तलाक को नवंबर 2014 में अंतिम रूप दिया गया. वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे. सिद्धार्थ आनंद द्वारा अभिनीत ‘फाइटर’ जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.