By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Guess Which Is Varun Dhawans Favorite Film Talk About Bawaal
गेस कीजिए वरुण धवन की फेवरेट फिल्म कौन सी है ?
वरुण धवन अपनी फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.
‘बवाल’ में वरुण धवन की ‘अजू भैया’ के नए किरदार ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. ‘ढिशूम’ और ‘जुड़वा 2’ के बाद यह साजिद नाडियाडवाला के साथ उनकी तीसरी फिल्म है. फिल्म के बारे में बात करते हुए, विशेष रूप से निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने के बारे में, वरुण ने कहा, “‘बवाल’ साजिद सर के साथ मेरी तीसरी फिल्म है, जो सबसे खास है.”उन्होंने बताया, “शुरुआत से उन्होंने कहा था कि फिल्म ग्लोबल इम्पेक्ट पैदा करेगी, और अब इसे दुनिया भर के चार्ट में सबसे ऊपर देखना काफी सुखद है. उनका हमेशा मानना था कि यह अब तक की मेरी सबसे अच्छी भूमिका हो सकती है, और इसमें मेरा एक अनदेखा पक्ष सामने आया है,जो दर्शकों ने पहले नहीं देखा है.”
यह पूछे जाने पर कि क्या निर्माता के साथ आगे भी काम जारी रहेगा, इस पर वरुण ने कहा, “मेरे पिता (डेविड धवन) साजिद सर से प्यार करते हैं, और उन्होंने हमेशा बड़ी और बेहतर चीजों के लिए एक-दूसरे को प्रेरित किया है.”
उन्होंने कहा, “मैं साजिद सर को जल्द ही एक फिल्म निर्देशित करने के लिए प्रोत्साहित करता रहता हूं. मुझे यकीन है कि भविष्य में, आप मुझे एनजीई बैनर तले किसी और बड़ी फिल्म में वापस देखेंगे.”
‘बवाल’ 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.
Also Read:
-
कौवा यूं ही नहीं माना जाता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी! रिसर्च में भी हुआ साबित- जानें क्या आया सामने
-
कौवा यूं ही नहीं माना जाता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी! रिसर्च में भी हुआ साबित- जानें क्या आया सामने
-
'हर मंजिल पर पड़ा एक चांटा', वरुण धवन को लड़कियों संग पार्टी करते देख भाई ने 6 फ्लोर तक मारे थे थप्पड़ ही थप्पड़
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें