Guess who this girl seen with salman khan making her debut with Ajay Devgan 2025 new actress
आने वाली फिल्मों में से एक जिसकी चर्चा इस समय जोरों-शोरों से हो रही है वो है रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की फिल्म ‘आजाद’.इस फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही तहलका मचा दिया है.राशा का गाना ‘उई अम्मा’ काफी चर्चा में है.वहीं, राशा अपनी फिल्म के हीरो अमन देवगन के साथ सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘वीकेंड का वार’ में पहुंची थीं.अब राशा ने सलमान खान के साथ अपने बचपन की झलकियां शेयर की हैं.हाल ही में राशा फिल्म ‘आजाद’ का प्रमोशन करने अमन देवगन के साथ ‘बिग बॉस’ के मंच पर नजर आईं.राशा थडानी ने ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड से बचपन की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं.राशा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है- फुल सर्कल मोमेंट.
सलमान खान की गोद में नन्ही राशा टंडन
राशा ने ‘बिग बॉस’ के सेट से सलमान खान के साथ अपने बचपन की झलकियां दिखाई हैं, जिसमें दबंग खान काफी यंग नजर आ रहे हैं. सलमान के साथ पोज देते हुए नन्हीं राशा मुस्कुराती नजर आ रही हैं. लोगों ने इन तस्वीरों पर खूब कमेंट भी किए हैं. ‘ऐसा लगता है कि आलिया के बाद अगर कोई स्टार किड बॉलीवुड पर राज करेगी तो वो राशा थडानी ही हैं, क्योंकि वो काफी विनम्र हैं और दिखावा नहीं करतीं.’
‘साल 2025 की पहली हीरोइन जो इतनी खूबसूरत और क्यूट भी है’
एक और ने कहा, ‘साल 2025 की पहली हीरोइन जो इतनी खूबसूरत और क्यूट भी है. मैं तो फैन हो गया.’ एक ने कहा- मां के बाद बेटी आई और भाई वही रहा.
Add India.com as a Preferred Source
सलमान ने राशा और अमन को देखकर कहा था
‘बिग बॉस’ के सेट पर खूब हंसी-मजाक हुआ और बाद में रवीना टंडन भी पहुंचीं. यहां सलमान और रवीना ने डांस मूव्स भी दिखाए. सलमान ने राशा के साथ रवीना के कुछ पुराने किस्से भी शेयर किए . राशा और अमन को देखकर सलमान ने कहा था, ‘यकीन करना मुश्किल है कि तुम लोग हीरो-हीरोइन बन गए हो और मैं भी वहीं का हूं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.