By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Gully Boy Complete 2 Years Ranveer Singh Alia Bhatt Vijay Varma Remembers Film And Shares Post On Social Media
2 Years of Gully Boy: 'मेरे बॉयफ्रेंड के साथ गुलु गुलु करेंगा तो...' गली बॉय के 2 साल, रणवीर-आलिया ने ऐसे किया याद
2 Years of Gully Boy: ज़ोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' को रिलीज हुए बीते रविवार को 2 साल पूरे हो गए.
2 Years of Gully Boy: ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ को रिलीज हुए बीते रविवार को 2 साल पूरे हो गए. इस खास मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट ने सोशल मीडिया पर (Gully Boy Completes 2 Years) अपनी यादें साझा की. फिल्म में ‘मुराद’ का किरदार निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्ग्राम हैंडल से एक स्केच पोस्टर शेयर किया है जिसमें वो आलिया भट्ट के साथ नज़र आ रहे हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘दो साल’.
फिल्म में ‘सफीना’ के किरदार से हर किसी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इस मौके पर बिहाइंड दी सीन्स शेयर किए और कहा-‘इस अविस्मरणीय अनुभव के दो साल. गुलु गुलु फॉर लाइफ’. इस पोस्ट पर अमेज़न प्राइम वीडियो ने भी कमेंट करते हुए आलिया भट्ट की फेमस डायलॉग को मेंशन किया. उन्होंने लिखा- ‘मेरे बॉयफ्रेंड के साथ गुलु गुलु करेंगा तो धोपतुंगी न उसको’.
इसके साथ ही फिल्म में ‘मोईन आरिफ’ का अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय वर्मा ने भी फिल्म के सेट से कुछ यादें शेयर की. फिल्म के बारे में आईएएनएस से बात करते हुए विजय ने कहा, “मैं ईमानदारी से कहूं, तो मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ‘गली बॉय’ के दो साल हो गए हैं. मोइन आरिफ की तैयारी करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय में से एक था.”
विजय को फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह के सबसे अच्छे दोस्त की तरह दिखाया गया है. फिल्म की रिलीज के बाद, यह विजय की अब तक की एक अच्छी यात्रा रही है. उन्होंने कहा, “मुझे लगा, मुझे ऐसी मान्यता मिली है कि मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है. मेरे पास तब से बेहतरीन फिल्में और शो हैं, और अब भी मैं कई परियोजनाओं पर काम कर रहा हूं, जिससे मैं सुर्खियों में रहूंगा.”
Also Read:
-
Alia Bhatt Alpha: इस दिन मिलते हैं सिनेमाघरों में! आलिया की फिल्म अल्फा को मिली नई डेट, लोग बोले- चलो कोई नहीं...
-
Dhurandhar 2 The Revenge की टिकट बिक्री ने की बंपर कमाई, रिलीज से पहले इस मामले में बनी नंबर 1
-
Womens Day 2026: अकेले दम पर बॉक्स ऑफिस हिला चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस, एक्टिंग में हीरो भी पड़ जाते हैं फीके
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें