'गली बॉय' के मोईन भाई ने इस तरीके से किया फ्रंटलाइन डॉक्टर्स को प्रोत्साहित, इम्तियाज अली को कहा शुक्रिया

'गली बॉय' में मोईन भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय वर्मा ने डॉक्टर्स का बांधा हौसला.

Published date india.com Published: June 10, 2020 9:59 AM IST
'गली बॉय' के मोईन भाई ने इस तरीके से किया फ्रंटलाइन डॉक्टर्स को प्रोत्साहित, इम्तियाज अली को कहा शुक्रिया  
विजय वर्मा और इम्तियाज अली

नई दिल्ली: फिल्म ‘गली बॉय’ में मोईन भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) ने अपने होमटाउन हैदराबाद के कई डॉक्टरों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की. विजय ने इस दौरान अपनी मातृ भाषा में उनसे बात करते हुए उनकी कहानियां सुनी कि किस तरह से वे कोविड-19 महामारी के दौरान काम कर रहे हैं. विजय ने चिकित्सकों संग बात करने के लिए इस वीडियो कॉल का इंतजाम करने के चलते फिल्मकार इम्तियाज अली का शुक्रिया अदा किया.

इस वीडियो कॉल के एक स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “मैंने हैदराबाद के कई युवा रेजीडेंट डॉक्टरों के संग बात की और उन्हें अपनी कहानी बताई, मैंने उनकी भी कहानियां सुनी. हमने हैदराबादी स्टाइल में बात की और यह काफी मजेदार रहा. मैं इन कोविड वॉरियर्स को सलाम करता हूं. मुझे इसका एक हिस्सा बनाने के लिए इम्तियाज आपको धन्यवाद.”

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विजय के प्रशंसकों ने इसे देखने की इच्छा जाहिर की. कई अनुरोध भी आने लगे, जिसके चलते अभिनेता को बताना पड़ा कि वीडियो के अपलोड होने पर वह इस बारे में सूचित कर देंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.