'गली बॉय' के मोईन भाई इन चीज़ों के हैं शौक़ीन, 'बागी 3' में आए हैं नज़र 

आने वाले समय में विजय, मीरा नायर की फिल्म 'सूटेबल ब्वॉय' में नजर आएंगे.

Published date india.com Updated: March 9, 2020 9:06 AM IST
Vijay Varma
विजय वर्मा-फोटो: इंस्टाग्राम

मुंबई: फिल्म ‘गली बॉय’ से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर विजय वर्मा अब किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं. कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुके विजय को हालिया रिलीज एक्शन फिल्म ‘बागी 3’ में उनके निभाए कॉमिक किरदार के लिए सराहा जा रहा है.

‘मोइन भाई’ के किरदार से मशहूर हुए इस अभिनेता ने अपने प्रदर्शन के लिए मिल रही अच्छी प्रतिक्रियाओं पर कहा, “‘बागी 3’ में मेरे निभाए किरदार पर दर्शकों का दिया प्यार और उनकी हंसी ही इस फिल्म से मुझे मिली सबसे बड़ी चीज है. मैं घबराया हुआ था कि मैं इस किरदार को निभा पाऊंगा भी या नहीं, लेकिन मुझे खुशी है कि लोगों को यह पसंद आया.”

क्या और अधिक एक्शन फिल्मों को करने में उनकी रुचि है, इस पर विजय ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं ज्यादा एक्शन फिल्मों में नजर आऊंगा. मैं ड्रामा और कॉमेडी का शौकीन हूं.” आने वाले समय में विजय, मीरा नायर की फिल्म ‘सूटेबल ब्वॉय’ में नजर आएंगे. विजय ने Chittagong , Rangrezz , Gang of Ghosts, Pink, Monsoon Shootout जैसी फिल्मीं में पहले काम किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.