By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Gully Boy Star Ranveer Singh Said He Born To Act For This Film Only
Gully Boy: ट्रेलर रिलीज पर बोले रणवीर सिंह, 'इसी फिल्म के लिए पैदा हुआ हूं'
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'गली बॉय' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म में स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह नई संगीतमई फिल्म में काम के लिए ही पैदा हुए हैं. रणवीर ने को-स्टार आलिया भट्ट के साथ ‘गली बॉय’ के ट्रेलर लॉन्च को दौरान यह बात कही. फिल्म के निर्देशक जोया अख्तर और निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी भी उनके साथ उपस्थित थे.
https://youtu.be/JfbxcD6biOk
रणवीर ने कहा, “जब किसी ने मुझे ‘गली बॉय’ की कहानी के बारे में बताया, तो मैंने उन्हें बताया कि यह मेरी फिल्म है. अगर कोई अन्य अभिनेता मेरी जगह इस फिल्म का हिस्सा होता तो मैं जलन से जल-भुन जाता. मैं ‘गली बॉय’ में काम करने के लिए ही पैदा हुआ हूं और मैं यह जानता था कि मैं इस किरदार को बेहतर ढंग से कैसे निभा सकता हूं.”
रणवीर ने कहा कि यह फिल्म कई कारणों से उनके लिए एक विशेष फिल्म है. उन्होंने कहा, “इसमें बहुत सारी चीजें एक साथ हैं, जो बहुत खास हैं. इसमें रैप, हिप-हॉप म्यूजिक है, जो बचपन से मुझे पसंद है और यह फिल्म मेरी मातृभूमि मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी है.” फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ ही दिन पहले रिलीज कियी गया था जिसके बाद से ही लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह फिल्म एक म्युजिकल ड्रामा है लिहाजा लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदे हैं. इस समय रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिंबा का के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. रोहित शेट्टी की सिंबा में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए हैं.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें