Gurmeet Maan Death Punjabi Singer Bids Farewell To The World Second Blow To The Music Industry In A Week
Gurmeet Maan Death: दुनिया को अलविदा कह गया दिग्गज पंजाबी सिंगर, एक हफ्ते में म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा दूसरा झटका
Punjabi singer Gurmeet Maan: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गुरमीत की मौत के बाद मातम पसर गया है. लोग सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. फैंस और कलाकार उन्हें 'पंजाब का सच्चा बेटा' बता रहे हैं.
Gurmeet Maan Death: लोग अभी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की एक बड़ी दुखद खबर से उबर नहीं पाए थे कि गुरमीत मान के निधन ने फिर एक बार सबको हिलाकर रख दिया. पंजाबी लोक गायक और पंजाब पुलिस के एक समर्पित अधिकारी गुरमीत मान का जाना संगीत प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति है. उनकी आवाज, जो पंजाब की मिट्टी और संस्कृति की कहानी कहती थी, अब सिर्फ उनके चाहने वालों की यादों में ही गूंजेगी. गुरमीत मान की मौत ने पंजाबी संगीत जगत को दोहरे सदमे में डाल दिया है, पिछले कुछ दिनों में राजवीर जवंदा की असमय मौत के बाद संगीत प्रेमियों की दुनिया फिर से मायूस हो गई है. गुरमीत मान के पॉपुलर गानों की बात करें तो उन्होंने सोहरयां दा पिंड, चंडीगढ़ इन रूम और प्रीत पायल के संग उनके डुएट्स ने लोक संगीत को एक नया मुकाम दिया.
कैसे हुई गुरमीत मान की मौत?
उनकी मौत की वजह दिल की समस्याएं बताई जा रही है, लेकिन उनका संगीत और उनके शब्द आज भी पंजाब के गांवों और शहरी इलाकों में गूंजते हैं. मान ने अपनी सादगी और दिल से गाए गीतों से लाखों दिलों को छुआ था. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गुरमीत की मौत के बाद मातम पसर गया है. लोग सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. फैंस और कलाकार उन्हें ‘पंजाब का सच्चा बेटा’ बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार ट्रीब्यूट्स और श्रद्धांजलि मैसेज भेज रहे हैं, जो उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा सबूत है.
एक हफ्ते में दो कलाकारों का निधन
हाल ही में 8 अक्टूबर 2025 को पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी. करीब 12 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. अब गुरमीत मान का यूं अचानक जाना, इंडस्ट्री के लिए एक और गहरा झटका है. दो बड़े कलाकारों के लगातार निधन से पंजाब का संगीत जगत गहरे शोक में है और सोशल मीडिया पर फैन्स उनके गानों और यादों को साझा कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.